जुलाई 4, 2026 8:42 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज मैनचेस्‍टर में

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

श्रृंखला का तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम में और अंतिम दो मैच, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद, भारत, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा।