नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने नागर विमानन महानिदेशालय से अनुमोदित उड़ान प्रशिक्षण संगठनों-एफटीओ की दूसरे चरण की रैंकिंग जारी की है। पहले चरण की रैंकिंग पिछले साल अक्टूबर को जारी हुई थी। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि एफटीओ रैंकिंग प्रणाली एक ऐतिहासिक सुधार है जिसका उद्देश्य उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण मानकों को मजबूत करना, सुरक्षा बढ़ाना और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल देश को वैश्विक विमानन का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 5:37 अपराह्न | FTO rankings
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एफटीओ की दूसरे चरण की रैंकिंग जारी की