अगस्त 27, 2026 8:54 अपराह्न

printer

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग टाउनशिप का दौरा किया

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने आज नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग टाउनशिप का दौरा किया। कल यहां आई अचानक बाढ़ में 558 लोगों के लापता होने की खबर है। बाढ़ ने चीन-नेपाल सीमा के पास गांवों और कस्बों को अपनी चपेट में ले लिया था। तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि नेपाल में 359 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों अन्य लोग लापता हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार एक बड़ी अवरोधक झील के बनने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे बड़े पैमाने पर दूसरी प्राकृतिक आपदा का खतरा भी बना हुआ है। चीन से आठ सदस्यीय अग्रिम दल आज ग्यिरोंग काउंटी पहुंचा। यह दल जरूरी आंकड़े जुटाने और ऊपरी क्षेत्र में बनी अवरोधक झील से निपटने के प्रयासों में मदद करेगा।