जुलाई 22, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

चीन के रक्षा प्रतिनिधि ने 12 चालक दल सदस्‍यों को बचाने के लिए भारतीय सेना को धन्‍यवाद दिया

भारत में चीन के नवनियुक्‍त रक्षा प्रतिनिधि रियर एडमिरल यू जियान ने भारतीय सेना को पिछले वर्ष केरलम तट पर आग दुर्घटना के शिकार मालवाहक जहाज से चीन के 12 चालक दल सदस्‍यों को सुरक्षित बचाने के लिए धन्‍यवाद दिया है। श्री जियान ने कल चाइनीज़ पीपल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चीन और भारत महत्‍वपूर्ण पड़ोसी हैं और दोनों ही देश, विकास के अहम दौर से गुज़र रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-चीन संबंध सुधार और विकास के मार्ग पर वापस आ गये हैं। उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में दोनों देशों की सेनाओं की भूमिका का भी उल्‍लेख किया।