नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान एडमिरल स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की नौसना के प्रमुख संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगे।
नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के अधिकारियों और पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। एडमिरल स्वामीनाथन न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। इन बैठकों में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।