जिनेवा में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी डेढ़-डेढ़ अंक पर बराबरी पर हैं।
गुकेश और सिंदारोव ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया। आकलन में मोहरों की स्थिति बेहतर दिखाई देने के बावजूद गुकेश ने सही चालें चलकर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी।
14 मुकाबलों की इस चैंपियनशिप में अभी 11 मुकाबले बाकी हैं। नियमों के अनुसार, जो खिलाड़ी सबसे पहले साढ़े सात अंक हासिल करेगा, वही विश्व चैंपियन बनेगा। यदि 14 मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के अंक 7-7से बराबर रहते हैं, तो विजेता का फैसला करने के लिए छोटे प्रारूप के मुकाबले खेले जाएंगे।