केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने आज केंद्रीय विद्यालय संगठन -केवीएस और नवोदय विद्यालय समिति-एनवीएस के लिए द्वितीय चरण की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सीबीएसई ने बताया कि उम्मीदवार examinationservices.nic.in के माध्यम से अपने आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा केवीएस और एनवीएस में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की द्वितीय चरण की भर्ती परीक्षा के परिणाम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई ने उम्मीदवारों को आधिकारिक चैनलों से सत्यापित जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 9:53 अपराह्न
सीबीएसई ने केवीएस और एनवीएस की द्वितीय चरण की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी किए