उत्तराखंड

जनवरी 17, 2025 1:09 अपराह्न

views 25

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल हुई बर्फबारी, निचले हिस्सों में हुई बारिश

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल हुई बर्फबारी, और निचले हिस्सों में बारिश होने से तापमान में कमी आई है। चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली और उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़...

जनवरी 17, 2025 1:09 अपराह्न

views 33

नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

नैनीताल जिले में भी सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता को बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभियान के पहले दिन संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, डॉ गुरदेव सिंह ने भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में टैक्सी के चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। डॉक्टर सिं...

जनवरी 17, 2025 1:08 अपराह्न

views 38

देहरादून शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर लगेगी नई ट्रैफिक लाइट

   देहरादून की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को नया रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइट लगाने का काम अगले महीने से शुरू होगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही, पुलिस विभाग...

जनवरी 17, 2025 1:08 अपराह्न

views 79

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का स्वागत

बारिश और ठंड के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का टिहरी जिले के नरेंद्र नगर पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने नारों की गूंज के साथ इस ऐतिहासिक पल को खास बना दिया। शोभन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में र...

जनवरी 17, 2025 1:07 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेज

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर सरकार ने सभी व्यवस्थाओं को सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कवायद तेज कर दी है। सचिव उत्तराखंड शासन, धीराज सिंह गब्र्याल ने सचिवालय में आयोजित एक बैठक में आयोजन समितियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और आयोजन दल...

जनवरी 17, 2025 1:07 अपराह्न

views 40

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर० के० सुधांशु ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिये जिलाधिकारियों और शासन से तैनात किये गये नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत आयोजन स्थल की सुरक्षा और, तैयारियों के स...

जनवरी 17, 2025 1:05 अपराह्न

views 42

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जोरों पर

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के तहत राज्य में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरिद्वार में मतदान के लिए एक हजार चालीस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियां किसी भी प्रत्याशी या पार्टी का आतिथ्य स्वीक...

जनवरी 16, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 25

राज्यपाल ने महिलाओं की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महिलाओं की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उनकी क्षमता और समर्पण के लिए सही दिशा मिले, तो वे राज्य और देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दे सकती हैं।   राजभवन में दून विश्वविद्यालय की ...

जनवरी 16, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 30

पिथौरागढ़ जिले में चाय उत्पादन और पर्यटन के लिये ठोस कदम उठाने के निर्देश

पिथौरागढ़ जिले में चाय उत्पादन और पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिये ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि वर्तमान में जिले में चाय उत्पादन के लिए सीमित क्षेत्र उपलब्ध हैं, लेकिन इन क्षेत्रों का विस्तार और विकास करने की बड़ी संभावनाएं हैं। इसके लिये आयुक्त ने जिलाध...

जनवरी 16, 2025 9:53 पूर्वाह्न

views 28

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से शुरू होगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से शुरू होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर 17 जन...