उत्तराखंड

अगस्त 21, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 61

उत्तराखंड: पौड़ी जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नया बैली ब्रिज छोटे वाहनों की आवाजाही के लिये खोला गया

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पाबौ के निकट कलगडी में बने नए बैली ब्रिज से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पश्चिमी नयार नदी में आई बाढ़ से 1970 में बना यह पुराना पुल बह गया था, जिससे पौड़ी जिले के कई क्षेत्र जिला मुख्यालय और कुमाऊं मंडल से कट गए थे। नए पुल स...

अगस्त 21, 2025 9:57 पूर्वाह्न

views 59

उत्तराखंड: मतगणना की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज आज पूर्वाह्न 11 बजे ज़िलाधिकारी कार्यालय में दिखाई जाएगी

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को चुनाव की मतगणना की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज आज पूर्वाह्न 11 बजे ज़िलाधिकारी कार्यालय में दिखाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहीं पुष्पा नेगी द्वारा पुनः मतदान की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया गया। याचिका ...

अगस्त 21, 2025 9:54 पूर्वाह्न

views 120

उत्तराखंड: विधानसभा ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी

उत्तराखंड विधानसभा ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक राज्य में पहली बार अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...

अगस्त 21, 2025 9:53 पूर्वाह्न

views 106

उत्तराखंड: सरकार, महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार के लिए अलग-अलग नीतियां बनाएगी

उत्तराखंड सरकार, महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार के लिए अलग-अलग नीतियां बनाएगी। इसके तहत कौशल विकास, सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी के साथ ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चमोली जिले के भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह...

अगस्त 20, 2025 7:39 अपराह्न

views 72

बागेश्वर में पिटकुल का 132 के.वी सब-स्टेशन भूस्खलन की चपेट में

बागेश्वर नगर के नारायण देव वार्ड स्थित पिटकुल का 132 के.वी सब-स्टेशन भूस्खलन की चपेट में आ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और जिले को अस्थायी रूप से अल्मोड़ा के ताकुला फीडर से बिजली दी जा रही है।   आज पिटकुल और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशकों ने संयुक्त रूप से सब-स्टे...

अगस्त 20, 2025 7:36 अपराह्न

views 58

चम्पावत जिले के लोहाघाट में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चम्पावत जिले के लोहाघाट में आज से दो दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित विभागों, स्वयं सेवी सस्थाओं और स्थानीय लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम उप निदेशक डॉ. मंजू पाण्डेय ने बताया क...

अगस्त 20, 2025 7:32 अपराह्न

views 59

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गैरसैंण-भराड़ीसैंण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आ...

अगस्त 20, 2025 7:29 अपराह्न

views 61

भराड़ीसैंण विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में अनुपूरक बजट सहित सभी नौ विधेयक पारित

भराड़ीसैंण में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 हजार 315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सहित सभी नौ विधेयक पारित किए गए। इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।   इससे पहले सदन में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच...

अगस्त 20, 2025 1:36 अपराह्न

views 69

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला अस्पताल कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल का निरीक्षण किया

देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य आम जनजीवन की सबसे महत्वपूर्ण सेवा है और इस पर सरकार तथा मुख्यमंत्री का विशेष फोकस रहता है। इसी क्रम में बच्चों के लिए ...

अगस्त 20, 2025 1:35 अपराह्न

views 55

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षाकर्मियों से उनके आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह भराड़ीसैंण भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कर्तव्य निर्वहन कर रहे ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला