उत्तर प्रदेश

सितम्बर 4, 2023 8:05 अपराह्न

views 63

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बस्ती के आदर्श ग्राम लेदवा का भ्रमण किया और ग्रामीणों से की बातचीत

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज बस्ती के आदर्श ग्राम लेदवा का भ्रमण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। राज्यपाल ने बस्ती में एक कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्वगुरू बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के भारतीय रिसर्च संस्थान इसरो...

सितम्बर 4, 2023 8:02 अपराह्न

views 60

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य  योजना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब के लिए संजीवनी है। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से सात...

सितम्बर 4, 2023 7:52 अपराह्न

views 64

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं ह...

सितम्बर 4, 2023 7:49 अपराह्न

views 62

प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है, महिलाएं कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री आज लखनऊ में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते सा...

सितम्बर 4, 2023 7:44 अपराह्न

views 52

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अंतर्गत चयनित कनिष्ठ सहायकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अंतर्गत आज लखनऊ में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग और प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 240 कनिष्ठ सहायकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को मिशन रोजगार के जरिए शासकीय सेवाओं के अंतर्गत न...

सितम्बर 3, 2023 8:52 अपराह्न

views 64

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल बस्ती के दौरे पर रहेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल बस्ती के दौरे पर आएंगी। वे यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर कल बस्ती में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। चेतक तिराहे से कैली अस्पताल तक सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसी प्रकार सोनूपार से कंपनीबाग की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिब...

सितम्बर 3, 2023 8:46 अपराह्न

views 62

प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत और 7 लोग घायल

प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। पीलीभीत में आज तड़के एक मार्ग दुर्घटना में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के सेहरामऊ इलाके में उस समय हुआ, जब एक कार सड़क के किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। सभी मृतक लखनऊ ...

सितम्बर 3, 2023 8:44 अपराह्न

views 51

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर मुरादाबाद रेलमंडल में 15 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर मुरादाबाद रेलमंडल में 15 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेलमंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया है कि इस आयोजन की वजह से मंडल में संचालित 4 रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी, जबकि 6 रेलगाड़ियों के टर्मिनल स्टेशनों में अस्...

सितम्बर 3, 2023 8:41 अपराह्न

views 43

मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थमा

मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम गया है। इस सीट के लिए आगामी 5 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 8 सितम्बर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समूचे विधानसभा क्षेत्र में 239 मतदान केन्द्र और 455...

सितम्बर 3, 2023 8:36 अपराह्न

views 63

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नगर और आस-पास के जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समुचित निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस ...