उत्तर प्रदेश

सितम्बर 26, 2023 9:18 अपराह्न

views 48

वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में मिले साक्ष्यों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया

वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे के दौरान मिले साक्ष्यों को जिलाधिकारी की निगरानी में संरक्षित रखने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायालय इस मामले में कल अपना फैसला सुना सकती है।

सितम्बर 26, 2023 9:16 अपराह्न

views 44

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेश में सफाई अभियान की हुई शुरुआत

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेश में 154 घंटों तक लगातार सफाई अभियान की आज शुरुआत हुई। शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज सुबह लखनऊ में अपने आवास से इस वृहद स्वच्छता अभियान का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निकायों में व्यापक सफाई अभिय...

सितम्बर 26, 2023 9:11 अपराह्न

views 53

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीक का है और इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण में किया जा सकता है। श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में तकनीक को...

सितम्बर 25, 2023 9:28 अपराह्न

views 44

मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3 -4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 1 या 2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा का दौर जारी है। कल गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों...

सितम्बर 25, 2023 9:22 अपराह्न

views 43

पहला सी-295 मध्‍यम सामरिक परिवहन विमान भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया

पहला सी-295 मध्‍यम सामरिक परिवहन विमान आज औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इससे पहले श्री ...

सितम्बर 25, 2023 9:17 अपराह्न

views 49

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अ...

सितम्बर 24, 2023 9:05 अपराह्न

views 53

प्रधानमंत्री के मन की कार्यक्रम को प्रदेशभर में लोगों ने उत्साह के साथ सुना

प्रधानमंत्री के मन की कार्यक्रम को प्रदेशभर में लोगों ने उत्साह के साथ सुना। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मन की बात के नियमित श्रोता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वे खादी और अन्य स्थानीय उत्पादों को खरीद रहे हैं।

सितम्बर 24, 2023 9:03 अपराह्न

views 44

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3 -4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है।

सितम्बर 24, 2023 8:44 अपराह्न

views 63

कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से हो रही यातायात में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए भारी वाहनों को कानपुर से ही डायवर्ट किया जाएगा

कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से हो रही यातायात में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए भारी वाहनों को कानपुर से ही डायवर्ट किया जाएगा। जल्द ही इसका प्लान बनाया जाएगा। वहीं, कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां के साप्ताहिक बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। उन्नाव में कल हुई बैठक में ...

सितम्बर 24, 2023 8:43 अपराह्न

views 52

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न जनपदों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने निघासन...