उत्तर प्रदेश

मार्च 13, 2024 4:05 अपराह्न

views 61

विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के 10 विधान परिषद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में आज विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के 10 विधान परिषद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक...

मार्च 13, 2024 4:00 अपराह्न

views 53

आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज से 18 मार्च के बीच प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब की कार्यशालाएं आयोजित

आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज से 18 मार्च के बीच प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब की कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इस बारे में राज्य के उच्च और बेसिक शिक्षा निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी किये गये...

अक्टूबर 9, 2023 8:15 अपराह्न

views 62

वाराणसी और लखीमपुर खीरी में विभिन्न गांवों से अमृत कलशों को एकत्रित कर ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित किया

आजादी के अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज वाराणसी और लखीमपुर खीरी में विभिन्न गांवों से अमृत कलशों को एकत्रित कर ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित किया गया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। लखीमपुर खीरी में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। बलिय...

अक्टूबर 9, 2023 8:12 अपराह्न

views 54

आज विश्व डाक दिवस मनाया गया

आज विश्व डाक दिवस मनाया गया। आज से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व डाक दिवस की इस वर्ष की थीम- टू गेदर फार ट्रस्ट है। इस उपलक्ष्य में 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कल 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लखनऊ में किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी...

अक्टूबर 9, 2023 8:09 अपराह्न

views 69

अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सौंपा जाएगा

अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सौंपा जाएगा। इस संबंध में आज प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य सचिव दुर्...

अक्टूबर 9, 2023 7:39 अपराह्न

views 38

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण अधिनियम की खुशी में धन्यवाद मार्च निकाला

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण अधिनियम की खुशी में आज धन्यवाद मार्च निकाला। यह मार्च सर्किट हाउस से शुरू होकर कचहरी तक गया। हाथों में धन्यवाद की तख्तियां लिए महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयघोष करते हुए चल रही थीं। धन्यवाद मार्च का नेतृत्व कर रहीं मुमताज ...

अक्टूबर 9, 2023 7:35 अपराह्न

views 42

प्रदेश में सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

प्रदेश में आज सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। गोरखपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार दुबे ने पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जपनद में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती मह...

अक्टूबर 9, 2023 7:32 अपराह्न

views 47

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का औपचारिक उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी क्षेत्र को वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र बताते हुए श्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को मंच प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही...

अक्टूबर 8, 2023 6:50 अपराह्न

views 40

वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ, मुख्य आयोजन प्रयागराज में किया गया

वायु सेना आज अपनी 91वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर मुख्य आयोजन प्रयागराज में किया गया। बमरौली वायु सेना केंद्र में सुबह शानदार परेड आयोजित की गयी। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान और मध्य हवाई कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांड ...

अक्टूबर 8, 2023 6:37 अपराह्न

views 41

बस्ती जिले में आज नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया

बस्ती जिले में आज नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग चार हजार धावकों ने हिस्सा लिया। सांसद हरीश द्विवेदी ने शास्त्री चौक से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखायी। कुल सात किलोमीटर की यह दौड़ कंपनी बाग, गांधी नगर, रोडवेज के रास्ते जिलाधिकारी कार्यालय से होते हुए वापस शास...