उत्तर प्रदेश

अप्रैल 1, 2024 8:29 अपराह्न

views 50

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एजु रैंक 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित वैश्विक शिक्षा रैंकिंग एजु रैंक 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश के 79 शैक्षणिक संस्थानों में चौथा स्थान मिला है। वहीं देश स्तर पर 876 संस्थानों में 29वाँ स्थान और 5830 एशियाई संस्थानों में 454 वां स्थान प्राप्त हुआ है। लखनऊ विश्वविद्य...

अप्रैल 1, 2024 8:24 अपराह्न

views 60

गर्मी को देखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के समय में बदलाव

गर्मी को देखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का समय आज से बदल दिया गया है। पीटीआर के उप निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से सुबह की सफारी का समय 6 बजे से 9ः30 बजे एवं दूसरे शिफ्ट की सफारी का समय अपराह्न 3 बजे से शाम के 6ः30 बजे तक का समय निश्चित किया गया है। पर्यटकों से नए समय के...

अप्रैल 1, 2024 8:18 अपराह्न

views 52

उत्तर प्रदेश: मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का दौर जारी

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस से मतदान की अपील की जा रही है। इस क्रम में आज मथुरा में मतदाता गीत का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी ने बताया कि यह गीत नगर निगम की सभी गाड़ियों के साथ ही नगर निगम के पीए सिस्...

अप्रैल 1, 2024 7:14 अपराह्न

views 49

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में आज अमरोहा में एक प्रत्याषी ने अपना नामांकन कराया। अब तक आठ सीटों पर कुल पांच प्रत्याषियों ने नामांकन किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण की मेरठ लोकसभा सीट पर दो, गाजियाबाद में एक और मथुरा औ...

मार्च 31, 2024 9:36 अपराह्न

views 50

उत्तर प्रदेश में बना तीसरा गठबंधन, पीडीएम न्याय मोर्चा

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अपना दल कमेरावादी की नेता डॉ. पल्लवी पटेल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी ने आज लखनऊ में तीसरा गठबंधन पीडीएम न्याय मोर्चा की घोषणा की। इस मौके पर पल्लवी पटेल ने कहा कि शोषित वंचित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग क...

मार्च 31, 2024 9:34 अपराह्न

views 53

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने आज अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद रामराज्य की परिकल्पना थी। मुझे खुशी है कि रामराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। इससे पहले राज्यपाल को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मार्च 31, 2024 7:22 अपराह्न

views 48

उत्तर प्रदेश: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मतदाता जागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जौनपुर में आज मतदाता जागरूकता को लेकर वहां के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने चुनावी शुभंकर का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शुभांकर का उद्देश्य लोकसभ...

मार्च 31, 2024 7:11 अपराह्न

views 50

ईस्टर पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश में विषेश प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई

इसाई समाज आज ईस्टर का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में विषेश प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं और प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला जा रहा है। अमरोहा में इसाई समुदाय के लोग चर्चो में इकट्ठा होकर प्रभु यीशु का स्मरण कर रहे हैं। गोरखपुर में लगभग सभी चर्चों में...

मार्च 31, 2024 7:07 अपराह्न

views 48

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। पहले चरण के लिए 27 मार्च तक नामांकन दाखिल किए गए। 28 मार्च को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसमें 84 नामांकन वैध पाए गए जबकि 71 नामांकन को खारिज कर दिया गया। पहले चरण का मतदान 19अप्रैल को सम्पन्न होगा। मतगणना 4 जून को ...

मार्च 31, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 52

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने टीवी सीरियल रामायण प्रसिद्धि के अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्...