उत्तर प्रदेश

अप्रैल 4, 2024 9:38 अपराह्न

views 31

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जिलों में तैयारियां तेज

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर संबंधित जिलों में तैयारियां तेज हो गयी है। इसी क्रम में पीलीभीत जिले मे दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग...

अप्रैल 4, 2024 9:18 अपराह्न

views 88

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी व बदायूं से मौजूदा भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य सहित पांच लोगों के खिलाफ लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और साजिश के मामले में हुई है। सांसद संघमित्रा म...

अप्रैल 4, 2024 9:13 अपराह्न

views 36

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज मामले में पांचवीं बार कोर्ट का फैसला टला

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में पांचवीं बार आज कोर्ट का फैसला टल गया। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 6 अप्रैल की तारीख तय की है।

अप्रैल 4, 2024 9:09 अपराह्न

views 40

प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मिर्जापुर में गंगा नदी में नार घाट से फतहा घाट तक ‘‘वोट फॉर बोट’’ नौका रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ...

अप्रैल 4, 2024 9:04 अपराह्न

views 41

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज हुआ पूरा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज नामांकन पूरा हो गया। 5 अप्रैल को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। इस चरण में प्रदेश की 8 सीटों-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 4 जून को ...

अप्रैल 4, 2024 7:46 अपराह्न

views 35

सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। हेमा मालिनी 2014 और 2019 के आम चुनाव में मथुरा सीट से सांसद निर्वाचित हुई थीं। वे लगातार तीसरी बार इस सीट से भाजपा की उम्‍मीदवार हैं। राज्‍य के जल शक्ति मं...

अप्रैल 3, 2024 8:45 अपराह्न

views 39

गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान यानी एनबीआरआई लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने अनुसंधान एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान यानी एनबीआरआई लखनऊ के साथ आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और एनबीआरआई लखनऊ के निदे...

अप्रैल 3, 2024 8:38 अपराह्न

views 44

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर महेश शर्मा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, जय हिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्...

अप्रैल 3, 2024 8:37 अपराह्न

views 40

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर आने वाली व्यावसायिक उड़ानों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स नजर रख रही है

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर आने वाली व्यावसायिक उड़ानों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स नजर रख रही है। ये इकाइयां हवाई मार्ग से नगदी और अन्य कीमती सामान की आवाजाही को देख रही है। इस संबंध में सूचना व शिकायत प्राप्त करने के लिये टोल फ्री नम्बर- 18001807540 और व्हाट्सएप नम्बर- 6388736373 के...

अप्रैल 3, 2024 8:35 अपराह्न

views 42

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपित राजीव नयन मिश्रा को यूपी एसटीएफ टीम ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपित राजीव नयन मिश्रा को यूपी एसटीएफ टीम ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्य सरकार ने परीक्षा लीक मामले की निष्पक्ष जांच औ...