क्षेत्रीय

सितम्बर 29, 2023 8:35 अपराह्न

views 50

मणिपुर की राज्‍यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने संदिग्‍ध सशस्‍त्र उग्रवादियों द्वारा दो निर्दोष छात्रों की हत्‍या की निंदा की है

मणिपुर की राज्‍यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने संदिग्‍ध सशस्‍त्र उग्रवादियों द्वारा दो निर्दोष छात्रों की हत्‍या की निंदा की है। राज्‍यपाल ने छात्रों की हत्‍या का विरोध कर रहे उसके साथियों पर सुरक्षाबलों की ज्‍यादती की भी आलोचना की है। राज्‍यपाल ने मृतक छात्रों के परिजनों से आज मुलाकात की। उन्‍होंने शो...

सितम्बर 29, 2023 8:10 अपराह्न

views 38

साहित्य अकादमी ने आज मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है

साहित्य अकादमी ने आज मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा जो एक कहानी संग्रह है उसके लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मं...

सितम्बर 29, 2023 8:07 अपराह्न

views 41

दिल्ली का मौसम

राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा हालांकि दिन का तापमान सामान्‍य से ऊपर रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ...

सितम्बर 29, 2023 8:04 अपराह्न

views 41

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 अक्‍टूबर तक प्रत्‍येक दिन तीन हजार क्‍यूसेक कावेरी जल छोडने संबंधी आदेश को पालन करने का निर्देश दिया

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 अक्‍टूबर तक प्रत्‍येक दिन तीन हजार क्‍यूसेक कावेरी जल छोडने संबंधी कावेरी जल नियामक समिति द्वारा जारी आदेश को पालन करने का निर्देश दिया है। नई दिल्‍ली में आज हुई एक बैठक में प्राधिकरण ने 18 दिनों तक तय गुणवत्‍ता वाले जल को छोडने का नि...

सितम्बर 29, 2023 7:21 अपराह्न

views 40

पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के कारण आज लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं बाधित

पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के कारण आज लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं बाधित रहीं। इस आंदोलन से राज्य में 90 से ज्यादा रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। अगले आदेश तक लगभग 50 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं जबकि 29 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गय...

सितम्बर 29, 2023 5:39 अपराह्न

views 39

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए संवैधानिक संस्‍थानों पर प्रतिकूल टिप्‍पणी करना उचित नहीं है

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज कहा कि राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए संवैधानिक संस्‍थानों पर प्रतिकूल टिप्‍पणी करना उचित नहीं है। बिहार के राजगीर में नालन्‍दा विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्‍बोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक हित के लिए कुछ लोग संवैधानिक संस्‍थानों को राजनीतिक आईने से ...

सितम्बर 29, 2023 5:34 अपराह्न

views 42

तमिलनाडु में मद्रास जिला सत्र न्यायालय ने राज्य मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी है

तमिलनाडु में मद्रास जिला सत्र न्यायालय ने राज्य मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल 14 जून को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले में निदेशालय के अधिकारियों ने 12 अगस्त को आरोप पत्...

सितम्बर 29, 2023 2:08 अपराह्न

views 52

कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद, कई लोकप्रिय फिल्‍म स्‍टार प्रदर्शनों में हुए शामिल

कर्नाटक में कन्‍नड समर्थकों और किसान संगठनों द्वारा आयोजित बंद शांतिपूर्ण जा रहा है। इसका आयोजन तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में किया गया है। बेंगलुरु और राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में स्‍कूल और कॉलेज, दुकानें और व्‍यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल और सिनेमाघर बंद हैं। टैक्सी और ऑटो रिक्...

सितम्बर 29, 2023 1:04 अपराह्न

views 51

देश के वीरों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त करने के लिए कर्नाटक में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान जोरो पर

देश के अन्‍य भागों की तरह कर्नाटक में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्‍य उन सभी वीरों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त करना है जिन्‍होंने स्‍वतंत्रता सेनानी, सैन्‍यकर्मी, सशस्‍त्र केन्‍द्रीय पुलिस बलों और राज्‍य पुलिस कार्मिकों, के रूप में सेवा करते हुए...

सितम्बर 29, 2023 12:59 अपराह्न

views 61

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन ने कहा कर्नाटक कावेरी से राज्‍य के लिए 5000 क्यूसेक पानी छोड़े

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन ने कर्नाटक सरकार से कहा है कि वह कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश के अनुसार राज्‍य के लिए 5000 क्यूसेक पानी छोडे। चेन्‍नई में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि दोनों राज्‍यों को जल बंटवारे के मुद्दे का समाधान करने के लिए सहयोग की भावना से काम क...