राष्ट्रीय

सितम्बर 17, 2023 12:30 अपराह्न

views 43

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वकर्मा जयन्‍ती के अवसर पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वकर्मा जयन्‍ती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे सभी शिल्पकारों और रचनाकारों को हृदय से आभार व्‍यक्‍त करते हैं, जो अपने समर्पण, प्रतिभा और कड़ी मेहनत से समाज में नवाचार को बढावा दे रहे हैं।

सितम्बर 17, 2023 12:28 अपराह्न

views 42

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि वह अपनी दूरगामी दृष्टि और मजबूत नेतृत्व से 'अमृत काल' में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और प्रसन्नत...

सितम्बर 17, 2023 12:19 अपराह्न

views 58

संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का पांच दिन का विशेष सत्र कल से शुरू होगा। उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने आज नये संसद भवन में गजद्वार के ऊपर ध्‍वजारोहण किया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्‍यस...

सितम्बर 17, 2023 8:10 पूर्वाह्न

views 48

कांग्रेस कार्य समिति ने सभी लोकतांत्रिक संस्‍थाओं से संविधान पर सरकार के कथित हमले की निंदा और विरोध करने का आग्रह किया

कांग्रेस कार्य समिति-सीडब्ल्यूसी ने सभी लोकतांत्रिक संस्‍थाओं से भारत के संविधान पर सरकार के कथित हमले की निंदा करने और उसका विरोध करने का आग्रह किया है। हैदराबाद में कल सीडब्ल्यूसी की बैठक में आरोप लगाया गया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने व्यावहारिक रूप से सहकारी संघवाद...

सितम्बर 17, 2023 8:07 पूर्वाह्न

views 60

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सिकंदराबाद में हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंच गए हैं। केन्‍द्र सरकार मुक्ति दिवस पर सिकंदराबाद में परेड ग्राउण्‍ड में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वर्ष 1948 में हैदराबाद की तत्कालीन रियासत ऑपरेशन पोलो के बाद भारतीय संघ में शामिल हो गई थी। क...

सितम्बर 17, 2023 7:58 पूर्वाह्न

views 59

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे; अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन और प्रदर्शनी केन्‍द्र 'यशोभूमि' का लोकार्पण भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के इंटरनेशनल कन्वेंशन एण्‍ड एक्‍सपो सेंटर, यशोभूमि में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक शिल्‍प से जुडे लोगों को सशक्‍त बनाने पर महत्‍व दिया है। इस योजना का उद्देश्य न केवल देशभर ...

सितम्बर 16, 2023 10:01 अपराह्न

views 37

प्रधानमंत्री कल नई दिल्ली में इंटरनेशनल कन्‍वेंशन और एक्सपो सेंटर, 'यशोभूमि' का उदघाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्‍ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर-यशोभूमि राष्ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे। 'यशोभूमि' में विश्‍व स्‍तरीय...

सितम्बर 16, 2023 9:56 अपराह्न

views 42

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, ग्रामीण और शहरी भारत के कारीगरों और शिल्पकारों की सहायता के लिए कल 'पीएम विश्वकर्मा' योजना का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, यशोभूमि में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक शिल्‍प से जुडे लोगों को सशक्‍त बनाने पर शुरू से ही जोर दिया है। इस योजना का उद्देश्य न केवल देशभर के ग...

सितम्बर 16, 2023 9:52 अपराह्न

views 46

मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, उत्तराखंड और तमिलनाडू के कुछ हिस्‍सों में कल भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाडा के कुछ हिस्‍सों में भी बहुत तेज बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

सितम्बर 16, 2023 8:15 अपराह्न

views 59

नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार विधि आयोग-दक्षिण एशिया सम्‍मेलन का समापन

विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव दामू रवि ने आज नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार विधि आयोग-दक्षिण एशिया सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। श्री रवि ने वाणिज्यिक मध्‍यस्‍थता, निवेशक राष्‍ट्र विवाद निपटारा, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था, एमएसएमई और उधारी तक पहुं...