राष्ट्रीय

अगस्त 8, 2025 2:36 अपराह्न

views 22

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए युवाओं में कौशल विकास में निवेश आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने आज कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए युवाओं में कौशल विकास में निवेश आवश्यक है। वे नई दिल्ली में फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने ने इस अवसर पर कौशल वैश्विक रिपोर्ट और आईटीआई ग्रेडिंग रिपोर्ट भी जारी की। ...

अगस्त 8, 2025 2:27 अपराह्न

views 49

भाजपा ने कांग्रेस पर झूठा प्रचार करके देश की संवैधानिक संस्‍थाओं की साख बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि पार्टी झूठा प्रचार करके देश की संवैधानिक संस्‍थाओं की साख बिगाड़ने की कोशिश में लगी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लोगों ने बार-बार ऐसे झूठे दावों को नकारा है। उन्‍होंने कहा कि से...

अगस्त 8, 2025 2:24 अपराह्न

views 40

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत केंद्र, राज्यों को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम के अंतर्गत केंद्र, राज्यों को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है ताकि वे अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर सकें तथा जनशक्ति की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्...

अगस्त 8, 2025 2:44 अपराह्न

views 39

इस वर्ष के अंत तक भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9% रह जाएगी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वर्ष के अंत तक भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9 प्रतिशत रह जाएगी। आज नई दिल्ली में निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए श्री गडकरी ने इसका श्रेय देश के सड़क बुनियादी ढांचे में हुए उल्लेखनीय सुधार को...

अगस्त 8, 2025 2:03 अपराह्न

views 41

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फिर निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का लगाया आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। आज बैंगलुरू में वोट अधिकार रैली में उन्‍होंने निर्वाचन आयोग से पिछले दस साल की अखिल भारतीय इलेक्‍ट्रॉनिक मतदाता सूची और वीडियोग्राफी उपलब्‍ध कराने की मांग की। श्री राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आय...

अगस्त 8, 2025 1:56 अपराह्न

views 36

सरकार उर्वरकों की तस्करी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है: केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार उर्वरकों की तस्करी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि उर्वरक आवश्यक वस्तु है और इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और उर्वरक संचालन नियंत्रण आदेश, 1973 के तहत अध...

अगस्त 8, 2025 1:52 अपराह्न

views 42

बंगाली कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की 22वीं तिथि पर मनाई जा रही है गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

बंगाली कैलेंडर के अनुसार आज श्रावण मास की 22वीं तिथि है। इस दिन विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल और दुनिया भर के बंगाली इस महीने की 22वीं तिथि को उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाते हैं।   आज कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोलकाता स्थित पश्चिम ...

अगस्त 8, 2025 1:11 अपराह्न

views 22

अर्जुन एरिगैसी और जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने चेन्नई में आयोजित क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स 2025 टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की

विश्व में 5वीं वरीयता प्राप्‍त खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी और जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने चेन्नई में आयोजित क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स 2025 टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत के ग्रैंडमास्टर प्रणव वी और कार्तिकेयन मुरली के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। विश्व में पू...

अगस्त 8, 2025 12:03 अपराह्न

views 30

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने इस्राइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से मुलाकात की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने इस्राइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भारत-इस्राइल के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि बैठक में सहयोग को मज़बूत करने और विस्तार देने प...

अगस्त 8, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमृतसर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्‍त को करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमृतसर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्‍त को वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन करेंगे। वन्‍दे भारत रेलगाड़ी संख्‍या 26406 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से अमृतसर के लिए और रेलगाड़ी संख्‍या 26405 अमृतसर में श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के लिए...