झारखंड

मार्च 11, 2025 3:41 अपराह्न

views 31

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने फिर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने फिर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाया है। सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया में आयोजित संथाल सरना उलूम में शामिल होने बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि आदिवासी अस्मितता को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मार्च 11, 2025 3:40 अपराह्न

views 56

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में आयोजित यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में शामिल हुईं

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में आयोजित यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र विकास के लिए भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रीय वक्तव्य दिया।   अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण के...

मार्च 10, 2025 11:42 पूर्वाह्न

views 36

हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या की एसआईटी ने जांच शुरू की

हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्याकांड की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है।  घटनास्थल से डीजीएम के आवास तक के सभी सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। घटना में दो अपराधी शामिल थे, जिनकी पहचान के लिए सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। एसआइटी को लीड कर रहे एएसपी अमित कुमार ने टीम के साथ कई स्थानों ...

मार्च 8, 2025 4:13 अपराह्न

views 46

खूंटी जिले में महिलाएं बड़े पैमाने पर कैश क्रॉप की खेती अपनाकर आर्थिक सशक्तीकरण की नयी कहानी लिख रही हैं

खूंटी जिले में महिलाएं बड़े पैमाने पर कैश क्रॉप की खेती अपनाकर आर्थिक सशक्तीकरण की नयी कहानी लिख रही हैं। कल तक उन्नत तरीके से खेती करने में झिझक महसूस करने वाली महिलाएं आज जेएसएलपीएस के जुड़कर स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, शिमला मिर्च समेत कई प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर सफलता की लंबी लकीर खींची है। ...

मार्च 8, 2025 4:13 अपराह्न

views 44

दुमका जिले की महिलाओं ने भी आर्थिक स्वावलंबन की ओर तेजी से कदम बढ़ाया

दुमका जिले की महिलाओं ने भी आर्थिक स्वावलंबन की ओर तेजी से कदम बढ़ाया है। कल तक घर की चारदिवारी में रहने वाली महिलाएं अब सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और अपने एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही है।   इन्हीं महिलाओं में एक हैं गुंजा देवी। गुंजा देवी सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं उपायुक्त का...

मार्च 8, 2025 4:12 अपराह्न

views 96

जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता हैः हेमंत सोरेन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है।

मार्च 8, 2025 4:11 अपराह्न

views 39

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की घोषणा की है। राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्क, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक पार्क में आज महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क कर दिया गया है।

मार्च 7, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 43

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में रांची समेत राज्यभर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक डा. अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 मार्च तक रांची का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और भीषण गर्मी की संभावना ...

मार्च 7, 2025 11:58 पूर्वाह्न

views 45

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है। जब्त शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है। छापेमारी अभियान के दौरान करीब दो दर्जन भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। यह अभियान होली के मद्देनजर चलायी गयी।

मार्च 7, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 49

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए पांच -पांच किलोग्राम के दो आईईडी विस्फोटक...