झारखंड

मार्च 18, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 67

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आज अगलगी की एक घटना में चार बच्चों की मृत्यु

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आज अगलगी की एक घटना में चार बच्चों की मृत्यु हो गई। गितिलपी गांव के रामोसाई टोला में यह घटना दिन के 11 बजे के आसपास घटी। बताया जाता है कि पुआल के ढेर में ये बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान पुआल में आग लग गई और बच्चे उसी में फंसकर झुलस गए। इस घटना के बा...

मार्च 17, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 83

मौसम विभाग ने झारखंड के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज और कल राज्य के अधिकांष जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदल...

मार्च 17, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 38

गिरिडीह में होली के दिन हुई हिंसक घटना पर राजनीतिक आरोप – प्रत्यारोप तेज

गिरिडीह में होली के दिन हुई हिंसक घटना पर राजनीतिक आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। झामुमो प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडेय ने भाजपा पर समाज को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया। इधर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी कहा कि इस घटना में शामिल...

मार्च 17, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 33

वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने होली हिंसा मामले में गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह जिला प्रशासन के द्वारा होली के दिन हुई हिंसा मामले में गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रशासन का काम दोषियों की गि...

मार्च 12, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 70

गिरिडीह जिले में पुलिस ने चर्चित उमेश दास हत्याकांड के खुलासे का दावा किया

गिरिडीह जिले में पुलिस ने चर्चित उमेश दास हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि उमेश दास की हत्या आपसी रंजिश में की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मार्च 12, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 76

कुख्यात अपराधी छोटू राम और उसके 8 साथी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू राम और उसके गिरोह के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मार्च 12, 2025 11:41 पूर्वाह्न

views 38

रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 मार्च से आसमान में बादल छायेंगे और यह स्थिति 17 मार्च तक बनी रहेग...

मार्च 12, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 34

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज अनुबंध आधारित नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध आधारित नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित किया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री 163 विशेष चिकित्सा पदाधिकारियों और ...

मार्च 12, 2025 11:32 पूर्वाह्न

views 37

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर रांची में समीक्षा बैठक करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर रांची में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न जिलों के डीसी और एसपी से कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में नक्सलवाद, संगठित अपराध, अवैध खनन, नारकोटिक्स जैसे कई अहम मुद्दों पर भी ...

मार्च 11, 2025 3:41 अपराह्न

views 43

रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल से होगा

रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल से होगा। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, गोमो जंक्शन, कोडरमा, गया के रास्ते चलेगी। यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने दी।   कल रांची से जयनगर के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी।