झारखंड

सितम्बर 1, 2023 8:34 अपराह्न

views 53

जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार नोटिस जारी किया

जमीन घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार नोटिस जारी किया है। श्री सोरेन को जारी समन में रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए नौ सितंबर को बुलाया है। ईडी ने इससे पहले मुख्यमंत्री को दो बार नोटिस जारी किया है। यह तीसरी बार है जब उन्हें समन जारी हुआ है। प...

सितम्बर 1, 2023 8:31 अपराह्न

views 65

सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में छत्तीस दोषियों को चार-चार वर्ष सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी

सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में छत्तीस दोषियों को चार-चार वर्ष सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने चारा घोटाला मामले में डोरंडा कोषागार से छत्तीस करोड़ रूपये से अधिक की अवैध निकासी से जुड़े मामले में यह फैसला सुनाया है। सजा पाने वालों म...

सितम्बर 1, 2023 8:29 अपराह्न

views 37

झारखंड उच्च न्यायालय ने महिला अधिवक्ता के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन पर अपना फैसला सुनाया

झारखंड उच्च न्यायालय ने महिला अधिवक्ता के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन पर अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने प्रदीप यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष चांद की अदालत में प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई हुई।...

सितम्बर 1, 2023 8:26 अपराह्न

views 39

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आगामी छह सितम्बर को रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आगामी छह सितम्बर को रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूर...

सितम्बर 1, 2023 7:32 अपराह्न

views 71

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

भारतीय सूचना सेवा के उन्नीस सौ नवासी  बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे।

सितम्बर 1, 2023 7:27 अपराह्न

views 62

चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए अट्ठारह सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी

तेइस सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए अट्ठारह सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है। इनमें झारखंड की तीन खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का भी चयन किया गया है। तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। हॉकी इंडिया के म...

सितम्बर 1, 2023 4:40 अपराह्न

views 44

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में वीएफएस ग्लोबल के स्किलिंग अकादमी का उदघाटन किया

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में वीएफएस ग्लोबल के स्किलिंग अकादमी का उदघाटन किया। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को टूरिज्म और हॉप्टिालिटी के क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देना और रोजगार परक बनाना है। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करन...

सितम्बर 1, 2023 4:38 अपराह्न

views 54

दुमका का विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ राजकीय श्रावणी मेला संपन्न हो गया

दुमका का विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ राजकीय श्रावणी मेला संपन्न हो गया। इस दौरान आयोजित समापन समारोह में संथाल परगना के पुलिस उप-महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपयुक्त ए दोड्डे, पुलिस अधीक्षक, धर्मरक्षणी सभा के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे। समारोह में मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरीय प...

सितम्बर 1, 2023 4:32 अपराह्न

views 45

रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल, हटिया-पटना पाटलिपुत्र समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव कतरास स्टेशन पर सितंबर से शुरू हो जाएगा

रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल, हटिया-पटना पाटलिपुत्र समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव कतरास स्टेशन पर सितंबर से शुरू हो जाएगा। साथ ही धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा और हावड़ा-भोपाल समेत रेलवे बोर्ड से स्वीकृत अन्य सभी ट्रेनों का ठहराव 12 सितंबर तक बहाल हो जाएगा। यह जानकारी धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने द...

सितम्बर 1, 2023 4:31 अपराह्न

views 53

धनबाद रेल मंडल ने पिछले साल के 24 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार कर इस वर्ष अगस्त माह में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की

धनबाद रेल मंडल ने पिछले साल के 24 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार कर इस वर्ष अगस्त माह में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि पूरे देश में धनबाद रेल मंडल राजस्व प्राप्ति में पहले नंबर पर है। आने वाले समय में 28 हजार करोड़ के राजस्व के साथ धनबाद रेल मंडल और बे...