झारखंड

सितम्बर 15, 2023 5:38 अपराह्न

views 33

रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर तक ही जाएगी

दुमका में इंटरलॉकिंग के कारण रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक दुमका की जगह देवघर तक ही जाएगी, और 19 सितंबर को देवघर से ही लौटेगी। रांची-गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक देवघर तक ही चलेगी।

सितम्बर 15, 2023 5:32 अपराह्न

views 25

सिमडेगा: 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला आया सामने

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड में 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। ये महिलाएं स्वयं को एकल महिला अर्थात विधवा बताकर पेंशन ले रही थीं। पंचायत में 9 सितंबर को आयोजित जा...

सितम्बर 15, 2023 5:29 अपराह्न

views 25

गिरीडीह: कारीगरों ने विश्वकर्मा योजना को लेकर जतायी खुशी, कहा – हमें अब पूंजीपतियों और महाजनों से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना से राज्य के कई जिलों के कारीगर उम्मीद लगाए हैं। खूंटी जिले के कुम्हारों, कर्मकारों, और शिल्पकारों ने बताया कि बैंक से लोन मिलने पर वे आधुनिक यंत्रों की खरीददारी कर सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता...

सितम्बर 15, 2023 5:22 अपराह्न

views 38

रांची: स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए बायोचार सेमिनार का किया आयोजन

स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने हेतु आयोजित बायोचार सेमिनार का स्टील मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने उद्घाटन किया। श्री सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र के जनजातीय समुदाय जैसे लोहरा, असुर सदियों से कोयला के उपयोग से स्टील बनाना जानते थे, यह स्थानीय मगध, आदि राजाओं के मजबूती ...

सितम्बर 15, 2023 5:17 अपराह्न

views 49

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के सांसद संजय सेठ ने हेहल क्षेत्र में मिट्टी संग्रह किया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के ग्राम सलगावां में मिट्टी संग्रह अभियान चलाया। सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलश लेकर गां...

सितम्बर 15, 2023 5:13 अपराह्न

views 30

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की दो खिलाड़ी अंजू दत्ता और दीपशिखा दान गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्...

सितम्बर 15, 2023 5:09 अपराह्न

views 27

रामगढ़: केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के तहत की  रामगढ़ जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा पोषण पर चर्चा, और पोषण रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों के मा...

सितम्बर 15, 2023 4:54 अपराह्न

views 38

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, विभिन्न वार्डों और डायलिसिस सेंटर की स्थिति से अवगत कराया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि डीएमएफटी फंड से कई सुविधाएं अस्पताल को दी गई है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्हों...

सितम्बर 15, 2023 4:38 अपराह्न

views 35

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव से आज झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून रेखा भी जमशेदपुर से होकर गुजर रही है, जिसका भी असर राज्य में आने वाले दिनों में दिखेगा। इससे 19 सि...

सितम्बर 14, 2023 9:31 अपराह्न

views 25

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर दिखा बारिश का असर

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का असर देखा जा रहा है। आज रांची और आसपास के हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी उत्तर प्रद...