झारखंड

सितम्बर 21, 2023 4:54 अपराह्न

views 31

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखण्डवार समीक्षा बैठक की

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखण्डवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब अम्बेडकर आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को शेष बचे कार्यों को जल्द स...

सितम्बर 21, 2023 4:48 अपराह्न

views 33

रांची: सिदो कान्हू साइक्लिंग स्टेडियम-वेलोड्रम में 2 दिवसीय इंटर जोन महिला साइक्लिंग लीग की कल हुई शुरुआत

खेलो इंडिया के तहत राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सिदो कान्हू साइक्लिंग स्टेडियम-वेलोड्रम में 2 दिवसीय इंटर जोन महिला साइक्लिंग लीग की कल शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने किया। झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रति...

सितम्बर 21, 2023 4:46 अपराह्न

views 33

हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब बरामद किया

गोड्डा जिले के बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र स्थित हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। पोडै़याहाट थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 पिकअप वाहन से शराब को जब्त किया है जबकि वाहन चालक फरार हो गया।

सितम्बर 21, 2023 4:42 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को 9 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को अलग-अलग राज्यों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन ट्रेनों में रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है। महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ...

सितम्बर 21, 2023 4:39 अपराह्न

views 25

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड ने सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए के 150 पदों पर नियुक्ति जारी की

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड ने सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए के 150 पदों पर नियुक्ति जारी की। इसे लेकर अभ्यर्थियों से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी हैै। वहीं उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 

सितम्बर 21, 2023 3:38 अपराह्न

views 30

गिरिडीह जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के रूप में मना रही है

भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के रूप में मना रही है। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घूम-घूमकर मिट्टी संग्रह कर रहे हैं।

सितम्बर 21, 2023 3:36 अपराह्न

views 30

अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बेड और मशीनों की निगरानी के लिए नोडल बनाया जाएगा। उपायुक्त वरुण रंजन ने कल अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

सितम्बर 21, 2023 3:33 अपराह्न

views 30

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 9 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए। 3 मरीज पहले से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में लगातार सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के प्रति लोगों को जाग...

सितम्बर 21, 2023 3:28 अपराह्न

views 47

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में करमा पूजा की हुई शुरुआत

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में कल से करमा पूजा की शुरुआत हो गई। यह आयोजन 1 सप्ताह तक चलेगा। संस्था के सलाहकार जगन्नाथ बेहरा ने बताया कि भालूबासामुखी समाज द्वारा पिछले 115 साल से यहां करमा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 26 सितंबर को करमा पूजा का विसर्जन होगा, जिसमें पूरे कोल्हान से लगभग 1...

सितम्बर 21, 2023 3:25 अपराह्न

views 43

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बालू सिंडिकेट के राधाचरण सेठ, कन्हैया, धनबाद के जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को ईडी ने पकड़ा था। पुंज सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट...