झारखंड

जून 3, 2024 3:39 अपराह्न

views 33

कोडरमा जिले में हुए दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गम्भीर है

कोडरमा जिले में हुए दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गम्भीर है। आज सुबह डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में कार और सवारी गाड़ी की जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य घटना में कोडरमा घाटी में रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से कार सवार...

जून 3, 2024 3:39 अपराह्न

views 38

रांची में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन कराया जा रहा है

छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (सीएए ) की ओर से रांची में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन कराया जा रहा है। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि इसकी शुरुआत होटवार के खेलगांव में 20 जून होगी। इस लीग में (ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) एआईएफएफ से रजिस्टर्ड टीम ही भाग ले सकेगी। लीग के लिए रजिस्टर करने की अं...

जून 3, 2024 3:38 अपराह्न

views 28

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सोरठ गांव के सिंचाई कुएं में डूबकर करीब 35 से 40 बंदरों की मौत

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सोरठ गांव के सिंचाई कुएं में डूबकर करीब 35 से 40 बंदरों की मौत हो गई। हालांकि इसके स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आये हैं। संभावना जताई जा रही है कि सारे बंदर कुएं में प्यास बुझाने के लिए उतरे होंगे और फिर बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद...

जून 3, 2024 3:38 अपराह्न

views 32

मनीष रंजन से आज ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ जारी

झारखंड के आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ जारी है । यह पूछताछ टेंडर कमीशन घोटाले मामले को लेकर की जा रही है। इससे पहले मनीष रंजन से ईडी ने 28 मई को नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। ईडी ने मनीष रंजन से चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज और बैंक खा...

जून 3, 2024 3:23 अपराह्न

views 33

राज्य के कई हिस्सों में आज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है । मौसम केन्द्र रांची ने इसे लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं कल से 7 जून तक के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट किया है ।

जून 3, 2024 3:20 अपराह्न

views 26

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छ...

जून 3, 2024 3:19 अपराह्न

views 23

ईडी आज फिर आईएएस मनीष रंजन से पूछताछ करेगी

राज्य में टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज फिर आईएएस मनीष रंजन से पूछताछ करेगी। इससे पहले 28 मई को ईडी ने आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

जून 3, 2024 3:19 अपराह्न

views 26

जमशेदपुर में झारखंड सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का घोर उल्लंघन हो रहा हैः सरयू राय

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में झारखंड सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का घोर उल्लंघन हो रहा है। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने नक्शा विचलन कर निर्माण हुए भवनों के अवैध भाग को तोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिया है, लेकिन इ...

जून 3, 2024 3:07 अपराह्न

views 21

मतदान सम्पन्न होने के बाद अर्द्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को गोड्डा पुलिस की ओर से ससम्मान विदाई दी गयी।

गोड्डा में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अर्द्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को गोड्डा पुलिस की ओर से ससम्मान विदाई दी गयी। गोड्डा जिले में अर्ध सैनिक बलों की उपस्थिति के कारण कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं कल मतगणना का काम संपन्न होगा।

जून 3, 2024 3:06 अपराह्न

views 33

कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है

रांची लोकसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार को पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक तिपहिया वाहन और सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों के दोपहर दो से रात आठ बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने आदेश जा...