झारखंड

जून 12, 2024 9:02 अपराह्न

views 27

गोड्डाः केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने सदर के नूनबट्टा पंचायत का दौरा किया

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने गोड्डा जिले के पोरैयाहाट प्रखंड के खरखचिया गांव और गोड्डा सदर के नूनबट्टा पंचायत का दौरा किया। टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित ग्रामीण शौचालयों और तरल एवं ठोस प्रबंधन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने गोड्डा जिले के महागामा में प्लास्टिक कचरा प्रबंध...

जून 12, 2024 9:01 अपराह्न

views 22

रांची में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई

रांची में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की पूरी समीक्षा की गई। बैठक में कांग्रेस के मंत्री, विधायक, सांसद समेत ...

जून 12, 2024 9:01 अपराह्न

views 31

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में धनबाद के अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव राकेश रोशन ने बताया कि धनबाद के 44 विभिन्न तरह के मुकदमे जो सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित हैं, उन्हें इस विशेष अदालत में निपटारे के लिए चिन्हित किया गया है। उन्हो...

जून 12, 2024 9:00 अपराह्न

views 25

आईएचएम रांची, पलाश और जेएसएलपीसी के बीच आज एमओयू हुआ

राज्य में सखी मंडलों की ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईएचएम रांची, पलाश और जेएसएलपीसी के बीच आज एमओयू हुआ। एमओयू पर हस्ताक्षर आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार और राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अवध नारायण प्रसाद ने किया। एमओयू के तहत आईएचएम रांची ग्रामीण महि...

जून 12, 2024 8:59 अपराह्न

views 29

जमीन घोटाला मामले के आरोपी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज भी फैसला नहीं हो सका

जमीन घोटाला मामले के आरोपी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज भी फैसला नहीं हो सका। झारखंड हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। आज ईडी की ओर से पक्ष रखा गया। ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता एस. वी. राजू ने बहस करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का जुड़ाव उन सबूतों से है, जो ईडी को अलग-अलग ...

जून 12, 2024 8:59 अपराह्न

views 18

क्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से औपचारिक मुलाकात की

रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से औपचारिक मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कई केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

जून 12, 2024 8:58 अपराह्न

views 31

राज्य सरकार ने सभी प्रखंडों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है

राज्य सरकार ने सभी प्रखंडों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में   राज्य के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए पहल करें। उन्होंने राज्य में संचालित ...

जून 12, 2024 8:58 अपराह्न

views 25

रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 ग्राम से ज्यादा ब्राऊन शुगर, 90 हजार रुपये, छह मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किये गये हैं। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमा...

जून 12, 2024 4:14 अपराह्न

views 52

उत्तराखंड में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

उत्तराखंड में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये गये हैं। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी जिलों के विभागीय अधिकारियों को डेंगू व अन्य वेक्टर जनित...

जून 12, 2024 4:13 अपराह्न

views 25

गोड्डाः कार के टायर फटने से हुई दुर्घटना में कार चालक की मौत

गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल के बलबड्डा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास एक कार के टायर फटने से हुई दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। 32 वर्षीय कार चालक भागलपुर जिले के कहलगांव के महेशमुंडा गांव का निवासी था। प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार टायर फटने के बाद वाहन तीन-चार बार पलट गया था।.वहीं गोड्डा...