झारखंड

जून 16, 2024 8:13 अपराह्न

views 27

राज्य के कई इलाकों में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है

राज्य के कई इलाकों में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। गढ़वा, पलामू और चतरा समेत कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं सत्रह जून को पूर्वी तथा पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।...

जून 16, 2024 8:12 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा किया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत फुटबॉल मैदान मतकामबेडा में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रूपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया। इसके साथ ही मुख्यम...

जून 16, 2024 8:12 अपराह्न

views 31

रांची में नई दिशा संस्था की ओर से आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

राजधानी रांची में नई दिशा संस्था की ओर से आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्हों...

जून 16, 2024 3:38 अपराह्न

views 32

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है। रांची स्थित मौसम केंन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 से 25 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इधर, राज्य भर में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कल राज्य के 14 जिलों में तापमान 41  डिग...

जून 16, 2024 3:37 अपराह्न

views 17

देवघर के बाबा धाम मंदिर में आज गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भी

देवघर के बाबा धाम मंदिर में आज गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग कतारबद्ध तरीके से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करते हुए दिख रहे हैं। मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं, ताकि श...

जून 16, 2024 3:37 अपराह्न

views 18

रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में दो जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा

रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में दो जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में  मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में 70ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 हजार से अधिक बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री ...

जून 16, 2024 3:37 अपराह्न

views 30

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित रतनोडीह और सियाटांड़ गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित रतनोडीह और सियाटांड़ गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल सेट और 18 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

जून 16, 2024 3:36 अपराह्न

views 21

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी जिलों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है...

जून 16, 2024 3:35 अपराह्न

views 25

केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकताः रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि आम लोगों तक केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री सेठ कल  सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन के बाद कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले रंगामाटी पहुंचने पर पहले से मौजूद भाजपा औ...

जून 16, 2024 3:35 अपराह्न

views 26

जामताड़ाः पायुक्त कुमुद सहाय नेविकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिए

जामताड़ा जिले की उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले में संचालित विभिन्न विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है। कल एक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने जिले के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जि...