झारखंड

जून 19, 2024 8:06 अपराह्न

views 26

केजी से बारहवी तक की कक्षाएं अब सुबह सात बजे से दिन के साढ़े ग्यारह बजे तक संचालित की जायेंगी

राज्य के सरकारी और गैर सरकारी सहित सभी स्कूलों में केजी से बारहवी तक की कक्षाएं अब सुबह सात बजे से दिन के साढ़े ग्यारह बजे तक संचालित की जायेंगी। इस संबध में आज स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि राज्य में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए यह आदेश दिय...

जून 19, 2024 8:06 अपराह्न

views 31

डीवीसी के चैयरमैन एस सुरेश कुमार ने आज कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया और डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठक की

डीवीसी के चैयरमैन एस सुरेश कुमार ने आज कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया और डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल कोडरमा थर्मल पावर प्लांट की दो यूनिट से 500-500 मेगावाट और सोलर प्लांट से 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जल्द ही इस प्लांट में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित ...

जून 19, 2024 7:59 अपराह्न

views 20

रांची के सदर अस्पताल में आज सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रांची के सदर अस्पताल में आज सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के विधायक सीपी सिंह भी शामिल हुए। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज...

जून 19, 2024 7:58 अपराह्न

views 33

राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया

राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया है। 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत न सिर्फ इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा बल्कि नशे के कारोबारियो के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवान...

जून 19, 2024 6:27 अपराह्न

views 14

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि राज्य के छह जिले- पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में लू की स्थिति बने रहने की संभावना जतायी है।      इधर मौसम वि...

जून 19, 2024 6:27 अपराह्न

views 34

एनआईए की टीम ने पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साहू के घर पर आज छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी- एनआईए की टीम ने पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साहू के घर पर आज छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार एनआईए की रांची टीम बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव स्थित अमन साहू के घर पहुंची और घर में छानबीन शुरू की।

जून 19, 2024 6:26 अपराह्न

views 24

जमशेदपुर में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा

जमशेदपुर में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान के माध्यम से केबुल कंपनी क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 6 बजे से योग दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

जून 19, 2024 6:12 अपराह्न

views 19

हजारीबाग सेवा सहयोग समिति ने 150 से अधिक चापाकलों की मरम्मत कराई गई

हजारीबाग सेवा सहयोग समिति ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों की कई पंचायतों में करीब 150 से भी अधिक चापाकलों की मरम्मत करायी और कुछ नया चापाकल भी लगाया। 

जून 19, 2024 6:05 अपराह्न

views 34

देवघर जिले के छह नव उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है

देवघर जिले के छह नव उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विभागीय निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से नामांकन के साथ पढ़ाई भी शुरू करानी है।

जून 19, 2024 6:04 अपराह्न

views 37

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्घी गांव में चेचक बीमारी का प्रकोप फैल गया है

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्घी गांव में चेचक बीमारी का प्रकोप फैल गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों को तत्काल विटामिन-ए की खुराक पिलायी गयी है। ओआरएस के पैकेट सहित कई दवाइयां भी वितरित की गयी है। चेचक क...