झारखंड

अगस्त 4, 2024 9:43 अपराह्न

views 28

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैंः संजय सेठ

 रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा रांची में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। इससे राज्य की छवि खराब हो रही है।   मौके पर श्री सेठ ने कहा कि रांची मे...

अगस्त 4, 2024 9:42 अपराह्न

views 30

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कनवाई चालक अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से यार्ड के समीप हड़ताल पर बैठे हैं

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कनवाई चालक अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से यार्ड के समीप हड़ताल पर बैठे हैं। इसको लेकर जमशेदपुर की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह जांच करने पहुंची। उन्होंने बताया कि हड़ताल स्थल के समीप पूर्व में सील किये गए कार्यालय में नियम विरूद्ध लाइसेंस बनाने का कार्य किया जा रहा था। इ...

अगस्त 4, 2024 9:42 अपराह्न

views 33

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आम लोगों से अपील की है कि वे नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव में भाग लें

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आम लोगों से अपील की है कि वे नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव में भाग लें। केंद्र सरकार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सर्वाच्च मान रख रही है। सरायकेला - खरसावां जिले के आदित्यपुर में आयोजित एक रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए श्री सेठ ने कहा कि इस वर्ष भी 9 अगस्त से 15 अगस्त ...

अगस्त 4, 2024 9:41 अपराह्न

views 37

40 मुस्लिम धर्मावलंबियों को रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया

गुमला जिला पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 मुस्लिम धर्मावलंबियों को रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने तीर्थयात्रियों के बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमं...

अगस्त 4, 2024 9:41 अपराह्न

views 35

रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए वूल बैंक की स्थापना की पहल की

रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए वूल बैंक की स्थापना की पहल की है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नमो बुक बैंक और नमो टॉय बैंक के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को देखते हुए सभी के सहयोग से वूल बैंक की स्थापना की जाएगी। इस बैंक में ...

अगस्त 4, 2024 9:40 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने छह से आठ अगस्त तक संथाल परगना के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने छह से आठ अगस्त तक संथाल परगना के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं रांची और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक रूक-रूककर बारिश होने का अनुमान है। इधर राजधानी में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आज लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाये रहे ...

अगस्त 3, 2024 7:58 अपराह्न

views 40

नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई

नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से केहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में विधि-व्यवस्था  चरमराती जा रही है। राजधानी रांची में पिछले चौबीस घंटे में एक अधिवक्ता और पुलिस पदाधिकारी की हत्य...

अगस्त 3, 2024 7:58 अपराह्न

views 35

मौसम विभाग ने राजधानी रांची, हजारीबाग और रामगढ़ समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी तेज हवा और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची, हजारीबाग और रामगढ़ समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी तेज हवा और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से जनजीवन व्यापक रुप से प्रभावित हो रहा है।

अगस्त 3, 2024 7:58 अपराह्न

views 26

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज राजधानी रांची के जल-जमाव वाले इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज राजधानी रांची के जल-जमाव वाले इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा भारी बारिश से रांची समेत पूरे राज्य में जनजीवन व्यापक रुप से प्रभावित हो रही है। लेकिन, बारिश से निपटने और राहत देने के लिए राज्य सरकार की कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने रांची के रातू क्...

अगस्त 3, 2024 7:58 अपराह्न

views 32

पेरिस ओलंपिक में रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

पेरिस ओलंपिक में रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी को तीरंदाजी के व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में दक्षिण कोरिया की एस एच नाम से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बैडमिंटन पुरुष के सेमीफाइनल में आज भारत के लक्ष्य सेन  का मुकाबला  डेनमार्क के  विक्टर एक्सलेशन  से रात्रि बारह बजे से खेला ...