झारखंड

अगस्त 7, 2024 3:53 अपराह्न

views 42

बोकारो जिले में पुलिस ने एक चर्चित हत्याकांड की छानबीन के दौरान बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया

बोकारो जिले में पुलिस ने एक चर्चित हत्याकांड की छानबीन के दौरान बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने इनमें एके 47 और अन्य अत्याधुनिक हथियार भी शामिल हैं।

अगस्त 7, 2024 3:53 अपराह्न

views 39

कोडरमाः जननी सुरक्षा योजना में हुई वित्तीय अनियमितता के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

कोडरमा जिले के सतगावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना में हुई वित्तीय अनियमितता के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गयी है। 14 लाख रुपये घाटाले के मास्टर माइंड बीटीटी दिनेश चौधरी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जबकि इस मामले में संलिप्त लिपिक अजीत कुमार को निलं...

अगस्त 7, 2024 3:52 अपराह्न

views 26

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने वर्ष 2024 की प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार इस साल दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से राज्य में 38 हजार 949 से ज्यादा पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संभावना है। नियुक्ति के लिए जेएसएससी की ओर स...

अगस्त 6, 2024 9:37 अपराह्न

views 23

उत्तर प्रदेश में अब पारिवारिक विभाजन और व्यवस्थापन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी

पांच हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क के साथ अपनी अचल संपत्ति को रक्तसंबंधियों के नाम करने की बड़ी सहूलियत देने के बाद उत्तर प्रदेश में अब पारिवारिक विभाजन और व्यवस्थापन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि एक परिवार के सदस्यों के बीच अचल संपत्ति के बंटवारे और जीवित व...

अगस्त 6, 2024 9:34 अपराह्न

views 38

पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने छीनतई, रंगदारी और धमकी देकर बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने छीनतई, रंगदारी और धमकी देकर बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जिला पुलिस नशा, चोरी, डकैती आदि अपराध को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

अगस्त 6, 2024 9:34 अपराह्न

views 29

रांची पुलिस ने कांके थानाअंतर्गत चांदनी चौक पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है

रांची पुलिस ने कांके थानाअंतर्गत चांदनी चौक पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गोलीकांड का खुलासा हो गया है।

अगस्त 6, 2024 9:34 अपराह्न

views 33

रामगढ़ के चितरपुर में एनसीपीसीआर की ओर से स्कूली बच्चों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

रामगढ़ के चितरपुर में एनसीपीसीआर की ओर से स्कूली बच्चों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जेसीआरटी उपनिदेशक महीप सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों के अपने बच्चे भी साइबर बुलिंग का शिकार नहीं हो। साइबर बुलिंग के कारण बच्चे मानसिक रूप से परेश...

अगस्त 6, 2024 9:33 अपराह्न

views 26

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार में साइबर थाने का उद्घाटन बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस ने किया

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार में साइबर थाने का उद्घाटन बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस ने किया। आईजी एस माईकल राज ने कहा कि अब साइबर अपराध से पीड़ित जिले के लोग  साइबर थाना में मामला दर्ज करा पाएंगे।

अगस्त 6, 2024 9:33 अपराह्न

views 25

शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने कहा है कि राज्य सरकार सहायक शिक्षकों को वेतनमान नहीं देगी

शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने कहा है कि राज्य सरकार सहायक शिक्षकों को वेतनमान नहीं देगी। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी वार्ता हुई है। उनकी दूसरी मांग मानदेय वृद्धि पर चर्चा हुई है लेकिन इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। इस पर राज्य सरकार विचार कर सकती है। बारह अगस्त को ...

अगस्त 6, 2024 9:32 अपराह्न

views 40

झारखंड हाईकोर्ट ने जयप्रकाश भाई पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई

झारखंड हाईकोर्ट ने दलबदल के मामले में जयप्रकाश भाई पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने विपक्ष के नेता अमर बाउरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को मामले...