झारखंड

अगस्त 9, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 34

झारखंड:  राजधानी में जमीन फर्जीवाड़े की जांच के लिए राज्य सरकार ने  किया एसआईटी का गठन 

  राजधानी रांची में जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि एसआईटी में छह आइपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईटी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर या बल प्रयोग कर गलत तरीके से जमीन ...

अगस्त 9, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 28

झारखंड:  देशभक्ति की भावना को बढावा देने के लिए  हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू

देशभक्ति की भावना को बढावा देने के लिए देश में हर घर तिरंगा अभियान आज से 15 अगस्तृ तक चलाया जायेगा। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वे...

अगस्त 8, 2024 9:09 अपराह्न

views 38

बालिबा में हुए नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने की मुलाकात

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में सुबह हुए नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जवान की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। घटना के बाद घायल दारोगा को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

अगस्त 8, 2024 9:07 अपराह्न

views 31

झारखंड उच्च न्यायालय में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति की खंडपीठ में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने केंद्र सरकार द्वारा जवाब दाखिल नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।...

अगस्त 8, 2024 9:04 अपराह्न

views 23

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उनकी समाधी एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उलियान स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहयोग...

अगस्त 8, 2024 8:59 अपराह्न

views 31

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर राज्यभर में उन्हें श्रद्धांजलि गई

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर राज्यभर में उन्हें श्रद्धांजलि गई। इसी क्रम में जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही निर्मल गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। वहीं आजसू प्रमुख सुदेश महतो रांची के जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल...

अगस्त 8, 2024 8:58 अपराह्न

views 22

रांची में कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

रांची में कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बनाये गए मंच के पीछे झारखंड और अन्य राज्यों से आए चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर दर्शा...

अगस्त 8, 2024 3:51 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का जताया अनुमान

मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहेगा। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी कायम है। इस कारण राज्य में 11 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है।

अगस्त 8, 2024 3:49 अपराह्न

views 29

राज्य सरकार ने गिरिडीह जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को दी मंजूरी

राज्य सरकार ने गिरिडीह जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इसे सिलसिले में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक बाद में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि पचंबा के जरीडीह में जल्द ही इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरु किया ...

अगस्त 8, 2024 3:49 अपराह्न

views 32

16 दिनों में साढ़े सताइस लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

देवघर स्थित श्रावणी मेले में हर दिन बड़ी संख्या में कांवरिया आ रहे हैं। श्रावणी मेले के दूसरे साप्ताहिक वार्ता में जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि 16 दिनों में साढ़े सताइस लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक किया है। उन्होंने इस दौरान बाबा मंदिर को हुई आय की भी जानकारी दी।