झारखंड

अगस्त 30, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 24

इंडियन रिजर्व बटालियन के 227 जवानों को एएसआई श्रेणी में प्रोन्नति दी जायेगी, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी 227 जवानों की वरीयता सूची जारी की

इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 227 जवानों को ए एस आई श्रेणी में प्रोन्नति दी जायेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी 227 जवानों की वरीयता सूची जारी कर दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार आईआरबी के गठन को मंजूरी देती है। इसका खर्च भी केंद्र सरकार वहन करती है।

अगस्त 30, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 45

झारखंड: गिरिडीह जिला प्रशासन ने ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर की व्यापक तैयारी

गिरिडीह जिला प्रशासन ने 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम' को लेकर व्यापक तैयारी की है। गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि चौथे चरण के तहत आज से ये योजना शुरू हो रही है, जो 15 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी...

अगस्त 30, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 19

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के लोक सेवा आयोग को दिया निर्देश, वन विभाग में एसीएफ और रेंजर की नियुक्ति के विज्ञापन में पहले से नौकरी कर रहे लोगों को उम्र सीमा में छूट दी जाए छूट

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग को वन विभाग में एसीएफ और रेंजर की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में पहले से नौकरी कर रहे लोगों को उम्र सीमा में छूट देने का निर्देश दिया है। इस मामले में न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित करते हुए कहा कि...

अगस्त 30, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 27

फर्जी कागजात से सेना की जमीन की बिक्री से संबंधित लेन-देन का पता लगाने के लिए आरोपी दिलीप घोष का बैंक स्टेटमेंट पेश करने का सर्वोच्च अदालत ने दिया निर्देश

सर्वोच्च अदालत ने रांची के बड़र्गाइं में फर्जी कागजात से सेना की 4.55 एकड़ जमीन की बिक्री से संबंधित वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के लिए आरोपी दिलीप घोष का बैंक स्टेटमेंट कोर्ट में पेश करने का निर्देश ईडी को दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आरोपी हैं और फिलहाल वह जमानत पर हैं। झारखंड ह...

अगस्त 30, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 136

झारखंड: सरकार ने 200 यूनिट बिजली उपयोग करने वाले लगभग 40 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ करने का लिया निर्णय

राज्य सरकार ने 200 यूूनिट बिजली उपयोग करने वाले लगभग 40 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ करने का भी निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।   इसके अलावा अग्निवीर के आश्रित या उनकी पत्नी को मरणोपरांत अनुकंपा पर ...

अगस्त 30, 2024 10:59 पूर्वाह्न

views 22

चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन

घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन आज चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आज राजभवन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इससे पहले राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झामुमो ने उनकी जगह विधायक राम...

अगस्त 30, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 25

झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में होंगे शामिल

झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में चंपाई सोरेन अपने समर्थक के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्र...

अगस्त 29, 2024 9:07 अपराह्न

views 33

लोहरदगा जिले में पुलिस और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर 7 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया

लोहरदगा जिले में पुलिस और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर सात मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि तस्करों के चंगुल से 34 मजदूरों को मुक्त कराया गया है। इन मजदूरों को त्रिपुरा और बिहार ले जाया जा रहा था।

अगस्त 29, 2024 9:07 अपराह्न

views 34

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंपाई सोरेन की जासूसी कराने के आरोप को सिरे से खारिज किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी कराने के आरोप को सिरे से खारिज किया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाया कि राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्र...

अगस्त 29, 2024 9:06 अपराह्न

views 42

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुबंध आधारित 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अनुबंध आधारित 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने नयी कार्ययोजना तैयार की है।