झारखंड

सितम्बर 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 57

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस दौरान रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई हिस्सों मे...

सितम्बर 13, 2024 8:23 अपराह्न

views 28

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में बिरसा हरियाली रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में बिरसा हरियाली रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा।

सितम्बर 13, 2024 8:22 अपराह्न

views 45

राष्ट्रीय़ पोषण माह के तहत पलामू के सिक्का मोड़ पर हिंडालको की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय़ पोषण माह के तहत पलामू के सिक्का मोड़ पर हिंडालको की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को अपने खान पान और बच्चों को दूध पिलाने के दौरान सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई। बता दें कि सितंबर महीने में केंद्र सरकार के महिला तथा बाल विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पोष...

सितम्बर 13, 2024 8:20 अपराह्न

views 30

जामताड़ा जिले की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जामताड़ा जिले की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से आठ लाख इक्कीस हजार रुपए नगद, आठ मोबाईल फोन, आठ सिमकार्ड, सात एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

सितम्बर 13, 2024 8:20 अपराह्न

views 32

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनाक्रोश रैली में राज्य सरकार पर निशाना साधा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पाकुड़ में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनाक्रोश रैली में राज्य सरकार पर निशाना साधा। श्रीमरांडी ने आदिवासियों की घटती आबादी को चिंताजनक बताते हुए राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में बिचौलिये हावी हो गये हैं।

सितम्बर 13, 2024 8:00 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से विभिन्न राज्यों के लिए कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से विभिन्न राज्यों के लिए कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।     इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल जमशेदपुर में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सितम्बर 13, 2024 7:59 अपराह्न

views 47

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। वहीं कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमत्री 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी क...

सितम्बर 13, 2024 4:37 अपराह्न

views 25

राज्य में सत्तारुढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रदेश के किसी भी हिस्से में बांग्लादेशी घुसपैठ से इनकार किया

राज्य में सत्तारुढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रदेश के किसी भी हिस्से में बांग्लादेशी घुसपैठ से इनकार किया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार द्वारा अदालत में दायर शपथ पत्र में कही गयी बात गलत है।

सितम्बर 13, 2024 4:35 अपराह्न

views 36

केन्द्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ और आदिवासियों के धर्मांतरण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया

केन्द्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ और आदिवासियों के धर्मांतरण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में कहा गया है कि राज्य के संताल परगना इलाके में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है, जिससे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल गयी है। शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि घुसपैठ...

सितम्बर 13, 2024 4:34 अपराह्न

views 26

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को राजधानी रांची में अवैध रुप से संचालित रुफटॉप बार और रेस्टोरेंट को तत्काल बंद करने का आदेश दिया

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को राजधानी रांची में अवैध रुप से संचालित रुफटॉप बार और रेस्टोरेंट को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए मौखिक रुप से यह आदेश दिया।