झारखंड

नवम्बर 22, 2024 9:46 अपराह्न

views 70

आकाशवाणी रांची के प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से कल मतगणना को लेकर जीवंत परिचर्चा का आयोजन

आकाशवाणी रांची के प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से कल मतगणना को लेकर जीवंत परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा की शुरुआत सवेरे पौने नौ बजे से होगी जो रांची और दिल्ली से प्रसारित समाचार अवधि को छोड़ कर शाम चार  बजे तक जारी रहेगी। कल रांची से प्रसारित होने वाले 10 मिनट के प्रादेशिक समाचारों की अवधि ...

नवम्बर 22, 2024 9:37 अपराह्न

views 17

ईडी ने पांच दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर घुसपैठ मामले में गिरफ्तार 2 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 4 आरोपितों को अदालत में पेश किया

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पांच दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिकों सहित चार आरोपितों को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई 28 ...

नवम्बर 22, 2024 9:35 अपराह्न

views 33

राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए कल होने वाली मतगणना की  तैयारियां पूरी

राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए कल होने वाली मतगणना की  तैयारियां पूरी कर ली गई है। वोटों की गिनती सवेरे आठ बजे से शुरु होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद साढ़े आठ बजे से इवीएम के मतों की गिनती की जायेगी। उन्होंने बताया क...

नवम्बर 22, 2024 5:25 अपराह्न

views 37

राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में लगातार बढ़ रही ठंड

राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में लगातार ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा चलने से यहां के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं अगले तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रहने तथा सुबह औऱ शाम में धुंध का असर देखन...

नवम्बर 22, 2024 5:25 अपराह्न

views 33

संजौली मस्जिद को लेकर MC कोर्ट के फैसले पर चुनौती देने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 30 नवम्बर को

संजौली मस्जिद को लेकर MC कोर्ट के फैसले पर चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, मस्जिद कमेटी के प्रधान की वैधता पर वक्फ बोर्ड ने कोर्ट में दिया शपथपत्र, 30 नवम्बर को मामले की अगली सुनवाई।   राजधानी शिमला के संजौली के बहुचर्चित संजौली मस्जिद विवाद को लेकर आज जिला अदालत में  सुनवाई हुई जिसमें मस्जिद कमे...

नवम्बर 22, 2024 5:24 अपराह्न

views 26

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चम्पाई सोरेन समेत कई प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चम्पाई  सोरेन और कई मंत्री तथा पूर्व मंत्रियों समेत 1 हजार 211 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का कल फैसला होगा। इन प्रत्याशियों में एक सौ  अठाईस महिलाएं भी शामिल हैं। इस चुनाव में एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने अड़सठ, आजसू पार्टी ने ...

नवम्बर 22, 2024 1:46 अपराह्न

views 26

झारखंड: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जामताड़ा से कांग्रेस उम्‍मीदवार इरफान अंसारी के विरूद्ध आचार संहिता के उल्‍लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड में निर्वाचन आयोग के निेर्देश पर जामताड़ा से कांग्रेस उम्‍मीदवार इरफान अंसारी के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्‍होंने इसी सीट से चुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार सीता सोरेन पर अपमानजनक टिप्‍पणी की है।

नवम्बर 22, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 32

झारखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना में सिर्फ एक दिन शेष

झारखंड में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी 81 विधा नसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतगणना के प्रयोजन से व्यापक प्रबंध किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि 24 मतगणना केंद्र ज़िला मुख्यालयों में स्थापित किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्र...

नवम्बर 21, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 31

झारखंड: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दर्ज किया गया लगभग 68.45 प्रतिशत मतदान

झारखंड में कल दूसरे चरण के मतदान के दौरान अनुमानित 68.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कल देर रात तक सभी मतदान केंद्रों की रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है। सबसे अधिक अस्सी प्रतिशत से अधिक मतदान नाला विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जांच ...

नवम्बर 20, 2024 8:34 अपराह्न

views 31

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। समाचार लिखे जाने तक महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत से अधिक और झारखंड में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में और झारखंड की 38 सीटों पर द...