अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 20, 2026 7:55 पूर्वाह्न

views 76

वेनेजुएला की संसद ने राजनीतिक क्षमा से जुडे़ एक विधेयक को मंजूरी दी

वेनेजुएला की संसद ने कल राजनीतिक क्षमा से जुडे़ एक विधेयक को मंजूरी दी है। जिससे राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है। यह मंजूरी वेनेजुएला के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्‍योंकि अधिकारियों ने दशकों से किसी भी राजनीतिक कैदी को रखने से इनकार किया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल...

फ़रवरी 20, 2026 7:27 पूर्वाह्न

views 60

जापान में माउंट फ़ूजी के पास आयोजित होने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द

जापान में माउंट फ़ूजी के पास आयोजित होने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द कर दिया गया है। मध्य जापान के फ़ूजीयोशिदा शहर के अधिकारियों ने घोषणा की है कि वे इस वर्ष अरकुरायामा सेंगेन पार्क चेरी ब्लॉसम महोत्सव का आयोजन नहीं करेंगे। कई हफ़्तों तक चलने वाला यह महोत्...

फ़रवरी 20, 2026 7:23 पूर्वाह्न

views 39

ब्राज़ील ऐसी शासन व्यवस्था का समर्थन करता है जो यह सुनिश्चित करे कि एआई लोकतंत्र, सामाजिक एकता और राष्ट्र की संप्रभुता को मजबूत करे: राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि उनका देश ऐसी शासन व्यवस्था का समर्थन करता है जो यह सुनिश्चित करे कि आर्टिफिशि‍यल इंटेलिजेंस लोकतंत्र, सामाजिक एकता और राष्ट्र की संप्रभुता को मजबूत करे। कल नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति सिल्वा ने आ...

फ़रवरी 20, 2026 7:14 पूर्वाह्न

views 43

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को 10–15 दिनों में परमाणु समझौते पर सहमत होने की चेतावनी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह 10 से 15 दिनों के भीतर अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर सहमत हो जाए। राष्ट्रपति ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की उद्घाटन बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका समझौता करना चाहता है लेकिन अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो यह ईरान के लिए दुर...

फ़रवरी 20, 2026 6:57 पूर्वाह्न

views 73

भारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी व अनुसंधान सहयोग मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ढांचे के तहत संलग्नता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास में सहयोग को मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता ढांचे के अंतर्गत संलग्‍नता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। नई दिल्ली में स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश के साथ बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न...

फ़रवरी 20, 2026 6:33 पूर्वाह्न

views 124

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को सैन्य शासन लागू करने के प्रयास में आजीवन कारावास की सजा

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को अपने कार्यकाल के दौरान सैन्य शासन लागू करने के प्रयास के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश ने कहा कि येओल को विद्रोह का नेतृत्व करने और मार्शल लॉ लागू करने का दोषी पाया गया है। दिसंबर 2024 में, तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक...

फ़रवरी 19, 2026 10:17 अपराह्न

views 104

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के बाद स्वदेश रवाना

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के बाद स्‍वदेश रवाना हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है। मंत्रालय ने कहा कि इस य...

फ़रवरी 19, 2026 10:08 अपराह्न

views 118

नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया

नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें सुशासन और आर्थिक विकास पर केंद्रित 10 सूत्री योजना प्रस्तुत की गई है। नेपाली कांग्रेस ने जनकपुर में एक कार्यक्रम में समृद्ध नेपाल गरिमामय नेपाली का नारा दिया। घोषणापत्र में नेपाल की स्वदेशी भाषाओं, संस्कृति और विरास...

फ़रवरी 19, 2026 10:05 अपराह्न

views 58

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने पोलिश नागरिकों से ईरान छोड़ने का आग्रह किया

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने अमरीका की संभावित सैन्‍य कार्यवाही के संकेत मिलने के बाद सभी पोलिश नागरिकों से ईरान छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्‍यक्ति ईरान की यात्रा की योजना न बनाए। डॉनल्ड टस्क ने कहा कि भीषण संघर्ष की संभावना बहुत अधिक है। हाल के महीनों में इस प्रकार की...

फ़रवरी 19, 2026 8:53 अपराह्न

views 52

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से बांग्लादेश की तीनों सेना प्रमुखों ने मुलाकात की

बांग्लादेश की तीनों सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से आज सुबह बांग्लादेश सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। थल सेनाध्‍यक्ष जनरल वाकर-उज़-ज़मान, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नज़मुल हसन और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने प्रधानमंत्री के कैबिनेट डिवीजन कार्यालय में भेंट की। तारिक रहम...