बिज़नेस

मार्च 16, 2026 10:54 अपराह्न

views 191

भारत पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमरीका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है: राजेश अग्रवाल

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने आज कहा कि भारत पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमरीका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री अग्रवाल ने बताया कि अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद पारस्परिक टैरिफ अब लागू नहीं हैं।   ...

मार्च 9, 2026 2:12 अपराह्न

views 207

तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पार

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। मध्य-पूर्व में ईरान युद्ध के कारण तेल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ है। एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कल 101.19 डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार की कीमत 92.69 डॉलर प्रति बैरल से यह 9.2 प्रतिशत अधिक है। ईरानी म...

मार्च 8, 2026 2:01 अपराह्न

views 228

सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया है। यह मामला पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक से एक हजार करोड़ रुपये स...

मार्च 2, 2026 11:21 पूर्वाह्न

views 178

ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में हुई वृद्धि

ईरान पर अमरीका और इस्राइल के हमलों के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। एशिया में आज सुबह ब्रेंट क्रूड और नाइमेक्स लाइट स्वीट क्रूड तेल की कीमत में दस प्रतिशत से अधिक की व‍ृद्धि दर्ज की गई। प्रति बैरल ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 79.3 डॉलर और नाइमेक्‍स की कीमत साढे आठ प्रतिशत बढ...

मार्च 2, 2026 9:24 पूर्वाह्न

views 144

फरवरी में जीएसटी संग्रह हुआ 1 लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक

इस वर्ष फरवरी में वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी संग्रह एक लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। इसी महीने केन्‍द्रीय जीएसटी संग्रह 37 हजार 473 करोड़ रूपये और राज्‍य जीएसटी संग्रह 45 हजार 900 करोड़ रूपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रूपये से अधिक था।

मार्च 1, 2026 5:35 अपराह्न

views 117

जीएसटी संग्रह में पिछले वर्ष फरवरी की तुलना में इस वर्ष 8.1% की वृद्धि दर्ज की गई

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में पिछले वर्ष फरवरी की तुलना में इस वर्ष कुल 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जीएसटी संग्रह इस वर्ष फरवरी में एक लाख 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा। फरवरी 2025 में कुल जीएसटी संग्रह एक लाख 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक था। इस वर्ष फरवरी में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 3...

फ़रवरी 27, 2026 8:00 पूर्वाह्न

views 122

सेबी ने कंपनियों को सोशल मीडिया पर सामग्री के साथ अपना नाम और पंजीकरण संख्‍या देने को कहा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने नियमन वाली सभी कंपनियों को सोशल मीडिया में प्रतिभूति बाजार से संबंधित सामग्री देते समय प्रमुखता के साथ अपना पंजीकृत नाम और पंजीकरण संख्‍या देने को कहा है। कल जारी यह निर्देश स्‍टॉक ब्रोकर, पोर्ट फोलियो प्रबंधक, म्‍यूचल फंड और वितरकों सहित मध्‍यस्‍थों औ...

फ़रवरी 24, 2026 1:53 अपराह्न

views 162

सेंसेक्‍स और निफ्टी में आज दर्ज की गई गिरावट

घरेलू शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में आज दोपहर में लगभग 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्स 1,150 अंक लुढककर 82,150 जबकि निफ्टी 320 अंक की गिरावट के साथ 25,394 पर कारोबार कर रहा था।

फ़रवरी 21, 2026 1:30 अपराह्न

views 133

शेयर बाजार के सूचकांकों में साप्ताहिक आधार पर मामूली बढ़त दर्ज की गई

घरेलू शेयर बाजार के सूचकांकों में साप्ताहिक आधार पर मामूली बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान निफ्टी में दशमलव तीन नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई और अंतिम कारोबारी दिन दशमलव चार छ प्रतिशत की बढ़त के साथ 25 हजार 571 पर बंद हुआ। कल के कारोबारी सत्र के समापन पर सेंसेक्स 316 अंक बढ़कर 82 हजार 814 पर पहुंच गया। ...

फ़रवरी 20, 2026 9:40 अपराह्न

views 130

मजबूत आर्थिक विकास और कम मुद्रास्फीति को देखते हुए मौजूदा नीतिगत रेपो दर उचित: भारतीय रिज़र्व बैंक

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि मजबूत आर्थिक विकास और कम मुद्रास्फीति को देखते हुए मौजूदा नीतिगत रेपो दर उचित है। 4 से 6 फरवरी तक हुई मौद्रिक नीति समिति की 59वीं बैठक के अनुसार गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने रेपो दर को 5.25% पर यथावत रखने और तटस्थ रुख बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया। मल्‍होत्रा ने कहा...