अप्रैल 18, 2026 8:41 पूर्वाह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी

होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई है। अमरीका में, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में लगभग 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एसएंडपी और नैस्डैक कंपोजिट में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

यूरोपीय बाजार भी इस दौरान उच्च स्तर पर बंद हुए, जबकि बॉन्ड यील्ड में नरमी आई और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमरीकी डॉलर कमजोर हुआ। जर्मनी का डीएएक्स लगभग 2.2 प्रतिशत चढ़ा, जबकि फ्रांस का सीएसी और स्पेन का आईबीईएक्स में 1.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। ब्रिटेन का एफटीएसई भी उच्च स्तर पर बंद हुआ, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण प्रमुख तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते इसमें लगभग 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला रुख रहा। भारत में, बेंचमार्क सूचकांक स्थिर रहे, निफ्टी 24 हजार 350 के अंक से ऊपर बना रहा और बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मामूली बढ़त दर्ज हुइ। हालांकि, जापान का निक्केई 225 अपेक्षाकृत मजबूत रहा और इसमें 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई।