बिहार

जून 18, 2024 5:19 अपराह्न

views 38

राज्य सरकार नियुक्ति परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक सहित अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए जल्द ही नया कानून लाएगी

राज्य सरकार नियुक्ति परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक सहित अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए जल्द ही नया कानून लायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है। कानून का प्रस्ताव आगामी विधानसभा सत्र में लाया जायेगा। कानून का उद्देश्य नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूरी...

जून 18, 2024 5:18 अपराह्न

views 32

5 लाख 17 हजार युवाओं को एक साल के अन्दर सरकारी नौकरी देगी राज्य सरकार

राज्य सरकार सात निश्चय योजना के दूसरे चरण के तहत पांच लाख सत्रह हजार युवाओं को एक साल के अन्दर सरकारी नौकरी देगी। साथ ही ग्यारह लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वार...

जून 18, 2024 5:17 अपराह्न

views 47

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। श्री मोदी राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे और पौधारोपण करेंगे। हमारे संवाददाता  ने बताया है कि विश्वविद्यालय परिसर पर्यावरण अनुकूल तकनीक के आध...

जून 18, 2024 5:16 अपराह्न

views 49

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के अधिकारियों की आज से नालंदा में दो दिवसीय बैठक शुरू

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के अधिकारियों की आज से नालंदा में दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकारी तथा आर्थिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान राज...

जून 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 123

बिहार में शुरू हुआ राज्य स्तरीय आम महोत्सव, एक हजार से अधिक किसान, उद्यान और बागवानी विशेषज्ञ तथा वैज्ञानिक ले रहे हैं भाग

बिहार में आज राज्य स्तरीय आम महोत्सव आमोत्सव-2024 शुरू हुआ। दो दिन के इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन परिसर में किया। श्री आर्लेकर ने कहा कि बिहार में आम के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य में आम की प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाइयां ...

जून 14, 2024 9:41 अपराह्न

views 61

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा– लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा। पटना स्थित मुख्यालय में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के साथ लगातार संपर्क में रहने औ...

जून 14, 2024 3:35 अपराह्न

views 67

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अठारह जून को होने वाली डीएलएड के सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष और एसटीईटी की परीक्षा स्थगित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 18 जून को होने वाली डीएलएड के सत्र दो हजार तेईस-पच्चीस (2023-25) के प्रथम वर्ष और एसटीईटी की परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रह जून को बकरीद के मद्देनजर परीक्षा स्थगित की गयी है। उन्नीस जून से आगे की परीक्षा यथावत जारी रहेगी। अठारह जून क...

जून 14, 2024 3:47 अपराह्न

views 57

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। वे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विभिन्न विभागों के लिए आगामी एक वर्ष के लिए कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्रियों को प्राथमिकता तय क...

जून 14, 2024 3:29 अपराह्न

views 78

BIHAR: राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का किया तबादला

राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस...

जून 12, 2024 4:00 अपराह्न

views 50

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में किसान सहकार चौपाल आयोजित की जायेंगी

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में किसान सहकार चौपाल आयोजित की जायेंगी। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री कुमार ने कहा कि अगले महीने से इन चौपालों की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चौपाल में धान खरीद, गेहूं खरीद, कृषि यांत्रिकरण संबंधित समस्याओं पर...