राज्‍य समाचार

अप्रैल 22, 2024 1:38 अपराह्न

views 152

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया है। पीड़िता की गर्भावस्था लगभग 28वें सप्ताह में है। अदालत ने मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल के डीन को डॉक्टरों की एक टीम गठित करने को कहा है। इस पर आने वाले सभी खर्च और चिकित्सा...

अप्रैल 22, 2024 12:56 अपराह्न

views 45

गुजरात: लोकसभा चुनाव के लिए 328 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 328 उम्मीदवारों और विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी के कारण खारिज कर दिया गया। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार सुरेश पड़साला का भी नामांकन ...

अप्रैल 22, 2024 12:36 अपराह्न

views 46

असम: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन

असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में चार सीटों पर मतदान होगा। इन चार सीटों के लिए 52 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि कोकराझार के मौजूदा सांसद नाबा सरानिया सहित आठ उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। भाजपा तीसरे चरण में गुवाहा...

अप्रैल 22, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 39

केरल: कन्नूर पहुंची सुरक्षा बलों की टुकड़ियां, कांग्रेस ने मुख्‍य चुनाव अधिकारी से चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को डाक मतपत्र न मिलने की शिकायत की

  केरल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल से संबंधित केंद्रीय पुलिस बल राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले कन्‍नूर पहुंच गए हैं। इन बलों को कई स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। इनमें वे इलाके भी शामिल हैं जहां पहले माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस...

अप्रैल 22, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 46

केरल: चुनाव प्रचार में शामिल होंगे प्रमुख दलों के नेता, राहुल गांधी की जनसभाएं रद्द

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता जनरल वी.के. सिंह आज चाल्‍लकुडी में एक चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता हिमंत बिस्वा सरमा भी शाम को एक जनसभा में हिस्सा लेंगे। बाद में श्री सरमा एर्णाकुलम संसदीय क्षेत्र में एक रोड-शो भी करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...

अप्रैल 22, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 37

अरुणाचल प्रदेश: चार विधानसभा क्षेत्रों के आठ मतदान केंद्रों पर 24 अप्रैल को कराया जाएगा पुनर्मतदान  

अरुणाचल प्रदेश में चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आठ मतदान केंद्रों पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पुनर्मतदान 24 अप्रैल को कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इस महीने की 19 तारीख को इन मतदान केंद्रों पर कराए गए लोकसभा और विधानसभा के मतदान को अवैध घोषित कर दिया था और पुनर्मतदान के लिए नई तिथि तय क...

अप्रैल 22, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 50

तेलंगाना: मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्वयं-सहायता समूह

तेलंगाना में मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महिला स्वयं-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य में स्वयं-सहायता समूहों की सदस्‍यों की संख्‍या लगभग 65 लाख है, जो महिला मतदाताओं का करीब चालीस प्रतिशत है तथा चुनाव परिणाम निश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हैद...

अप्रैल 21, 2024 9:07 अपराह्न

views 122

लोकसभा के तीसरे चरण में महाराष्ट्र में 11 सीटों पर 7 मई को मतदान

महाराष्‍ट्र में लोकसभा के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 317 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। कुल 361 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 44 अवैध पाए गए। इन निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों के त...

अप्रैल 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 69

जागरुकता अभियान के तहत चुनाव आयोग ने फुटबॉल मैच आयोजित किया

दिल्‍ली चुनाव आयोग ने अपनी स्‍वीप पहल के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए आज लाडपुर गांव के जयदादा पावबारा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। इसके अलावा, चुनाव के महत्‍व पर प्रकाश डालने और भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग ने पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी जिले में विभिन्‍न क...

अप्रैल 21, 2024 8:20 अपराह्न

views 56

कांग्रेस पार्टी संविधान को बदलने के मुद्दे पर भ्रम फैला रही है- अनुराग सिंह ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान को बदलने के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। जालंधर में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्‍ता में थी तब उसने 62 बार संविधान में संशोधन किया था। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ...