कनाडा द्वारा 28 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के अमरीका सामानों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ आज से प्रभावी हो गए हैं। इसमें 50% तक शुल्क शामिल हैं। ये टैरिफ स्टील, फर्नीचर और कपड़ों सहित कई उत्पादों पर लागू हैं। कनाडा के समुद्री खाद्य उद्योग के दबाव के बाद ताजी मछली और लॉबस्टर को टैरिफ से हटा दिया गया है। दोनों देशों के बीच पिछले महीने व्यापार वार्ता विफल हो गई थी।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि ओटावा दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक स्थायी व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है।
इससे पहले अमरीका ने कनाडाई कारों, ट्रकों, स्टील, एल्युमीनियम और लकड़ी पर टैरिफ लगाए थे, जबकि कनाडा ने कुछ अमरीकी वाहनों और अन्य सामानों पर जवाबी शुल्क बनाए रखा है।