कनाडा ने अमरीका के साथ बढ़ते व्यापार विवाद के बीच 27 अरब 60 करोड़ डॉलर के अमरीकी सामान पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्क लगाने का फैसला किया है। ये जवाबी शुल्क 8 सितंबर से लागू होंगे। इनमें स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, कागज, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान शामिल हैं। अमरीका ने 22 अगस्त से इतनी ही कीमत के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाया था। कनाडा ने कहा है कि वह अमरीका द्वारा लगाए गए शुल्क के बराबर ही जवाबी शुल्क लगाएगा। कनाडा ने व्यापार विवाद से प्रभावित कामगारों और कारोबारियों के लिए 7 अरब 50 करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज की भी घोषणा की है। कनाडा के अनुसार, अमरीका की ओर से रखी गई नई व्यापार शर्तें उसके राष्ट्रीय हित में नहीं थीं। इसी वजह से कनाडा ने अमरीका के साथ जारी गहन व्यापार वार्ता को निलंबित कर दिया है।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 7:25 पूर्वाह्न
अमरीकी सामान पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्क लगाएगा कनाडा