जून 29, 2026 6:32 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को एक-शून्य से हरा दिया। अमरीका के लॉस एंजिलिस में खेले गये मुकाबले में कनाडा के स्टीफन यूस्टाकियो ने एकमात्र गोल किया।
 
सह-मेजबान कनाडा ने मैच के अंतिम मिनटों में मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। कनाडा का अगला मुकाबला शनिवार को ह्यूस्टन में नीदरलैंड्स या मोरक्को से होगा। विश्‍व कप का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।