सितम्बर 9, 2026 7:55 अपराह्न

printer

मंत्रिमंडल के फैसले से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल के आज के फैसले से यात्रियों की आवाजाही तेज़ होगी, कनेक्टिविटी बेहतर होगी और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने बताया कि 10 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा लागत वाली पाँच रेलवे परियोजनाएँ दक्षिण भारत में बेहतर रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी और इससे लाखों लोगों को फ़ायदा भी होगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 10 हजार 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा लागत वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं पर कैबिनेट के फ़ैसले से रेलवे नेटवर्क बढ़ेगा और छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, ख़ासकर विरासत और वन्यजीव से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और संचालन की लागत भी कम होगी।