जुलाई 20, 2026 6:24 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा

कीर स्टारमर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में अपना अंतिम संबोधन देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। बकिंघम पैलेस जाकर नरेश चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में श्री स्टारमर ने कहा कि वह अब जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेबर नेता एंडी बर्नहम को उनका पूरा समर्थन है।

श्री स्टारमर अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बीच इस्तीफा देने का फैसला किया था।

श्री स्टारमर ने एंडी बर्नहम को अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया। उम्मीद है कि नरेश चार्ल्स तृतीय, श्री बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके बाद वे  10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला संबोधन देंगे।