भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के अंतर्गत युवा कार्य और खेल मंत्रालय में युवा मामलों के विभाग की ओर से आज गुजरात के गांधीनगर में ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक और ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में नवाचार और सतत विकास में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जा रही है।
इसका समापन 22 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होने वाली ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक के साथ होगा। बैठक में युवा सहयोग पर संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य जारी किया जाएगा।
ब्रिक्स देशों और भागीदार देशों के प्रतिनिधि, युवा नवप्रवर्तक और उद्यमी इन चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य ब्रिक्स युवा संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देना और सदस्य देशों के युवाओं के बीच सहयोग बढ़ाना है।