अगस्त 23, 2026 1:24 अपराह्न

printer

ब्रिक्स युवा अलायंस ने ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ विषय पर चर्चा का आयोजन किया

ब्रिक्स युवा अलायंस ने आज लगातार दूसरे दिन ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ विषय पर चर्चा का आयोजन किया। यह ऑनलाइन चर्चा मुख्यतः इस बात पर केंद्रित थी कि वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार किया जाए अथवा मौजूदा असमानता को बरकरार रहने दिया जाए। इसमें शामिल स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने आर्थिक न्याय और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। चर्चा के विजेताओं को इस वर्ष दिसंबर में रूस में होने वाले अंतिम दौर में प्रवेश मिलेगा। चर्चा में सिक्किम सहित पूरे पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व पासांग डोलमू कर रहे हैं। वे एकमात्र ऐसे नेपाली विद्यार्थी भी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए हैं।