जुलाई 15, 2026 1:16 अपराह्न

printer

12वें ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक हैदराबाद में शुरू

भारत की 2026 की अध्यक्षता में हैदराबाद में 12वें ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की अध्यक्षता में हो रही इस उच्च स्तरीय चर्चा में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, वैश्विक कौशल का आकलन करना और गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाना जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।