ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले, 9 और 10 सितंबर को मुंबई में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक हो रही है।
इस वर्ष ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक की थीम है: “मजबूती, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण।”
इससे पहले, वित्त मंत्री और गवर्नर पिछले महीने जयपुर में बैठक कर चुके हैं।
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में होने वाली इस बैठक से पहले ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक के मुख्य नतीजों की समीक्षा की।