अगस्त 23, 2026 11:21 पूर्वाह्न

printer

दक्षिणी ट्यूनीशिया में प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटीं, 2 की मौत और 12 लापता

दक्षिणी ट्यूनीशिया में प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया हैं। तटरक्षक बल के प्रवक्ता हौसेम एड्डिन जेबबली ने बताया कि अधिकारियों ने दो शव बरामद किए और उन्हें पास के जरबा द्वीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रेडियो मोसैइक एफएम को बताया कि ज़रजिस और बेन गुएर्डेन शहरों के बीच जब नाव रवाना हुई थी, तब उसमें लगभग 15 लोग सवार थे।

मोसैइक ने बताया कि नाव गुरुवार सुबह रवाना हुई थी और शनिवार को एक वाणिज्यिक जहाज ने एकमात्र जीवित व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहने हुए पाया। घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के एक फोटो पत्रकार के अनुसार, इसके बाद अधिक जीवित बचे लोगों की तलाश में एक हेलीकॉप्टर और तटरक्षक नौकाओं को क्षेत्र में भेजा गया। माना जा रहा है कि प्रवासी इटली की ओर जा रहे थे।