सितम्बर 4, 2026 1:49 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी बीएलए ने ली

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए दो हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जियारत और सुराब जिलों में हुए इन हमलों में 25 सैन्यकर्मियों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।

बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने जियारत क्रॉस के पास सैन्य वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। वहीं, सुराब के हाजीका इलाके में उसके विशेष दस्ते ने विस्फोटकों से लदे वाहन से हमला किया, जिसमें सात सैन्यकर्मी मारे गए।

बलूचिस्तान में हाल के दिनों में बलूच समूहों के हमले बढ गए हैं। बीएलए का दावा है कि उसने पिछले महीने 36 हमले किए जिनमें 33 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया गया है। बीएलए ने बलूचिस्तान की स्वतंत्रता तक हमले जारी रखने की बात कही है।