नवम्बर 3, 2026 7:57 अपराह्न

printer

भाजपा ने लखनऊ और बरेली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज लखनऊ और बरेली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया। इन पदयात्राओं में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

लखनऊ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक भवन से परिवर्तन चौक तक निकाली गई पदयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर भरोसा है। श्री चौहान ने सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख किया। श्री सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 49 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

वहीं, बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में इसी तरह की पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। श्री नड्डा ने विपक्ष पर निर्वाचन आयोग के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करने का आरोप लगाया।