अगस्त 23, 2026 3:00 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की अपील की

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से अपील की है कि वह महिला आरक्षण विधेयक पर राजनीति छोड़े और संसद में इसका समर्थन करे।

 

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस महिलाओं के समर्थन की केवल बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने में सहयोग करके इसे साबित करना चाहिए।

 

श्रीमती ईरानी ने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की, ताकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके।

 

श्रीमती ईरानी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल संसद या संविधान से बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और जनता की आवाज हमेशा सर्वोपरि होनी चाहिए।